फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man killed by stabbing in enmity

रंजिश में चाकू मारकर व्यक्ति की हत्या

Wed, 23 Mar 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Man killed by stabbing in enmity
चांचली में हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : Grnoida
जेवर। चांचली गांव में सोमवार रात घर में सो रहे एक शख्स की रंजिश में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों की शिकायत पर जेवर कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चांचली गांव निवासी राम सिंह (50) सोमवार रात सो रहा था। रात करीब 2:30 बजे पड़ोसी तीन युवक लाठी, डंडा और चाकू के साथ घर में घुस गए और गालियां देने लगे। राम सिंह ने विरोध किया तो युवकों ने लाठी-डंडे और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां राम सिंह ने दम तोड़ दिया। बेटे रवन सिंह ने पड़ोसी रवि, विशाल और अमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से विशाल का गांव की ही एक लड़की से प्रेस प्रसंग है। राम सिंह ने दोनों को देख लिया था। इस मामले में विशाल के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसमें वह जेल भी गया था, तभी से वह राम सिंह से रंजिश मान रहा था। पुलिस ने जांच में इन तथ्यों को शामिल किया है। इसी आधार पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed