{"_id":"63fe27b4de9b10ef520e74e5","slug":"man-died-by-jumping-from-20th-floor-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: 20वीं मंजिल से कूदकर फैक्ट्री मालिक ने दी जान, पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: 20वीं मंजिल से कूदकर फैक्ट्री मालिक ने दी जान, पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो उठाया ये कदम
Tue, 28 Feb 2023 09:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 28 Feb 2023 09:41 PM IST
सार
पत्नी ने कहा कि बेटी के स्कूल में पेपर हैं, इसलिए शराब बाद में पीना। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद तरुण ने फ्लैट से नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्ने सोसाइटी में रविवार रात पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो फैक्ट्री मालिक ने सोसाइटी की 20वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से राजस्थान निवासी तरुण कुमार (43) पत्नी श्वेता व 13 साल की बेटी के साथ सोसाइटी की 20वीं मंजिल पर रहते थे। तरुण की अलवर में पाइप बनाने की यूनिट है। रविवार रात को तरुण फ्लैट पर शराब पी रहे थे। इस दौरान पत्नी ने कहा कि बेटी के स्कूल में पेपर हैं, इसलिए शराब बाद में पीना। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद तरुण ने फ्लैट से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन