फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man accused of demanding virginity certificate from student sent to jail

Noida News: छात्रा से कौमार्य प्रमाणपत्र मांगने के आरोपी को भेजा जेल

Sun, 26 Oct 2025 02:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Man accused of demanding virginity certificate from student sent to jail
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत स्थित मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात में 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट (कौमार्य प्रमाणपत्र) मांगने के आरोपी एडमिशन सेल प्रभारी मो. शाहजहां को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में प्रधानाचार्य रहनुमा समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र निवासी एवं टेलर का काम करने वाले व्यक्ति ने शुक्रवार को पाकबड़ा थाने में मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात की प्रधानाचार्य रहनुमा, एडमिशन सेल के प्रभारी मो. शाहजहां और अन्य स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में अपनी बेटी का मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात में कक्षा सात में दाखिला कराया था।
विज्ञापन

बेटी ने सातवीं पास कर ली और इस बार आठवीं कक्षा में दाखिला होना था। 16 जुलाई को वह बेटी को चंडीगढ़ ले गए। उनकी पत्नी 21 अगस्त को बेटी के साथ मदरसा पहुंची थीं। आठवीं कक्षा में दाखिला करने के लिए प्रधानाचार्य रहनुमा और एडमिशन सेल प्रभारी मो. शाहजहां से मिलीं। आरोप है कि दोनों ने पहले 35 हजार जमा करा लिए। इसके बाद वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की मांग की गई। मेडिकल रिपोर्ट न देने पर उनके साथ मदरसा स्टाफ ने अभद्रता की और धक्के देकर उन्हें बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने बिहार के पूर्णिया जिले के रानी पत्रा थानाक्षेत्र के पुरखरिया निवासी एडमिशन सेल के प्रभारी मो. शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी मो. शाहजहां को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया गया है। जांच में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं जिनके नाम केस में शामिल किए जाएंगे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed