फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mall-restaurants open after 52 days, rules broken even with discounts in markets

52 दिन बाद खुले मॉल-रेस्तरां, बाजारों में मिली छूट से भी खूब टूटे नियम

Tue, 22 Jun 2021 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mall-restaurants open after 52 days, rules broken even with discounts in markets
सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट में सोमवार रात खरीदारी करते लोगो ने मास्क भी नहीं लगा रखा था।
नोएडा। अट्टा मार्केट, सोमवार रात आठ बजे लोगों की भीड़ से गुलजार नजर आया। यही हाल सेक्टर-18 मार्केट का भी रहा। 52 दिन बाद खुले मॉल और रेस्तरां में भी उम्मीद के मुताबिक लोग पहुंचे। लेकिन इन सबके बीच कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं। अट्टा मार्केट में ज्यादातर लोग बिना मास्क घूमते नजर आए। ऐसा लगा मानो कोरोना की शहर से विदाई हो चुकी है और अब किसी तरह का खतरा नहीं है। छोटी सी जगह में एक साथ कई लोग मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार से मॉल और रेस्तरां खुलने के साथ ही बाजारों का समय भी दो घंटे बढ़ाया गया है। अब बाजार रात नौ बजे तक खुल सकेंगे। इस छूट के पहले दिन ही कई स्थानों पर कोविड संबंधी नियमों का खुलकर उल्लंघन हुआ। लोग कोरोना से बेखौफ नजर आए। बाजारों में पहुंचे लोगों द्वारा जरूरी एहतियात नहीं बरते जा रहे थे। 50 फीसदी क्षमता की शर्त के साथ खुले मॉल और रेस्तरां में कोविड नियमों का पालन कराने का प्रयास किया गया। मुख्य गेट पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था थी। आने वाले ग्राहकों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। लेकिन मॉल के फूड प्वाइंट में लोग कोविड नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। जिन कुर्सियों पर क्रॉस का निशान था, वहां भी ग्राहक बैठे दिखे। मॉल में अंदर जाने के बाद कुछ लोगों के मास्क चेहरे से नीचे आ गए। उधर, बड़े शो रूम संचालक पूरी तरह से नियमों का पालन करते नजर आए।
विज्ञापन

दो घंटे की और छूट मिले
बाजारों को 9 बजे तक खोलने की अनुमति मिलने से बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारी और दुकानदार खुश नजर आए। हालांकि कुछ दुकानदारों का कहना था कि इस अवधि को एक से दो घंटे और बढ़ाना चाहिए। शहर के मुख्य बाजारों में इसकी छूट मिलनी चाहिए, इससे व्यापार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ी पटरी पर नियमों का पालन नहीं
रेहड़ी पटरी की दुकानों को भी सशर्त खोलने की अनुमति मिली है। उन्हें सामाजिक दूरी के साथ अन्य नियमों का भी पालन करना है। लेकिन सोमवार को अधिकांश रेहड़ी पटरी दुकानों पर कोविड नियमों का उल्लंघन होता नजर आया।
ग्राहक नहीं माने तो बंद की जाएंगी दुकानें : एसोसिएशन
अट्टा मार्केट में सामाजिक दूरी के उल्लंघन और बिना मास्क घूम रहे ग्राहकों के मामले में एसोसिएशन ने संज्ञान लिया है। एसोसिएशन का कहना है कि रात नौ बजे तक दुकानें खुलने का फायदा व्यापारियों के अलावा ग्राहकों को भी होगा। लेकिन वे नियमों का पालन नहीं करेंगे तो संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा। अट्टा मार्केट ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीबी झा का कहना है कि शासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जिले में 500 से अधिक सक्रिय केस होते ही सब फिर से बंद हो जाएगा। ऐसे में यदि ग्राहक नहीं मानते हैं तो दुकानें बंद कर दी जाएंगी। ऐसे में ग्राहकों को भी परेशानी होगी और उन्हें जरूरी चीजें नहीं मिल पाएंगी।

ग्रेनो में कम रही चहल-पहल
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के मॉल, रेस्तरां और पार्कों में सोमवार को पहले की अपेक्षा कम चहल-पहल रही। मॉल में आने वाले लोगों से कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। 500 से अधिक मरीज होने पर फिर से प्रतिबंध लागू होने संबंधी निर्देश को देखते हुए परी चौक के समीप तुगलपुर स्थित अंसल प्लाजा मॉल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मॉल के गेट पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था है। शरीर का तापमान जांचने के बाद ही लोगों को मॉल परिसर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed