{"_id":"6026bea58ebc3ee9794b84a0","slug":"make-drinking-water-available-to-every-household-within-the-stipulated-time-mewat-news-noi565338540","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘निर्धारित समयावधि में हर घर तक पहुंचाएं पेयजल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘निर्धारित समयावधि में हर घर तक पहुंचाएं पेयजल’
विज्ञापन
नूंह। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने जल जीवन मिशन योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि में कार्य संपन्न करवाएं ताकि नागरिकों को पीने का स्वच्छ पानी मिल सके।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि ग्राम पंचायतों को जल जीवन मिशन के उद्देश्य और कार्यों के बारे में बताया जा सके। उन्होंने बताया कि स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता की जांच का प्रशिक्षण भी दिया गया है। भविष्य में विद्यार्थी स्वयं पानी की गुणवत्ता की जांच कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पानी बचाना हम सब का कर्तव्य है।
317 ग्राम पंचायतों में एक कमेटी
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता फैजल इब्राहिम ने बताया कि जिले में 317 ग्राम पंचायतों में एक कमेटी बनाई हुई है। पानी के 4966 नमूने लिए जा चुके हैं। 20120 पानी के नए कनेक्शन दिए जाने हैं। वर्तमान में हरियाणा सरकार हर घर को नल से जल देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की इस प्रतिबद्धता को सफल बनाने व हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में लोगों की सहभागिता बहुत अहम है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनूप जाखड़ सहित अन्य संबधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।