Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Maintenance charges will not be increased in Wishtown; transfer fees will be examined.

Noida News: विशटाउन में नहीं बढ़ेगा रखरखाव शुल्क, ट्रांसफर शुल्क की होगी जांच

Wed, 04 Nov 2026 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Maintenance charges will not be increased in Wishtown; transfer fees will be examined.
-नोएडा प्राधिकरण में बुधवार में पुलिस अधिकारी और निवासियों ने की साथ बैठक, सुनाया फैसला
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-131, 133 और 134 स्थित जेपी विशटाउन के निवासियों का रखरखाव शुल्क नहीं बढे़गा। नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन में प्राधिकरण, पुलिस अधिकारियों की निवासियों संग बैठक हुई। सुरक्षा रियल्टी की ओर से बढ़ाए गए रखरखाव शुल्क पर प्राधिकरण की ओर से रोक लगाने के निर्देश जारी हुए हैं।


बढ़े हुए मेंटनेंस शुल्क समेत अधूरी सुविधाओं को लेकर जेपी विशटाउन के निवासी 13 दिन से धरने पर बैठे थे। बुधवार को नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई त्रिपक्षीय बैठक में यह फैसला हुआ है। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त (प्रथम) प्रवीण कुमार सिंह, सुरक्षा रियल्टी के सीईओ अभिजीत गोहिल, उपाध्यक्ष पीके सिन्हा और सोसाइटी प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान बैठक में प्राधिकरण ने सुरक्षा रियल्टी के शेयर्ड एरिया मेंटेनेंस (एसएएम) चार्ज में प्रस्तावित बढ़ोतरी को रोक दिया। प्राधिकरण द्वारा गठित विशेष जांच समिति दोनों पक्षों से विस्तृत वार्ता कर जब तक किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचती, तब तक कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा। प्राधिकरण ने स्पष्ट आदेश दिया कि गठित समिति पहले ट्रांसफर चार्ज शुल्क निर्धारण का गहन परीक्षण करेगी, इस दौरान बिल्डर द्वारा जारी की जाने वाली एनओसी पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed