{"_id":"685ff6ffe07a25914909c6dc","slug":"mahaguns-noida-office-surrounded-by-society-residents-noida-news-c-23-1-lko1064-66524-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महागुन के नोएडा कार्यालय का सोसाइटी वासियों ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महागुन के नोएडा कार्यालय का सोसाइटी वासियों ने किया घेराव
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मंत्रा-1 सोसाइटी के लोगों ने रजिस्ट्री न होने के विरोध में शनिवार को नोएडा स्थित बिल्डर कार्यालय का घेराव किया। आरोप है कि बिल्डर ने तीन साल पहले सोसाइटी के 560 फ्लैटों का कब्जा दे दिया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। सोसाइटी का रखरखाव भी ठीक से नहीं कराया जा रहा। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में जगह-जगह फ्लैटों के बाहरी ढांचे का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। बिल्डर ने सोसाइटी में कूड़ा निस्तारण मशीन लगाने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक नहीं लगाई। एसटीपी का संचालन आधे समय बंद रहता है। बेसमेंट में कूड़ा एकत्रित किया जाता है। सीसीटीवी कैमरे ठीक से काम नहीं कर रहे। बिल्डर कार्यालय पहुंचकर घेराव किया तो प्रशासनिक अधिकारी अन्नू चौधरी की टीम वार्ता करने को तैयार हुई। बिल्डर को एक सप्ताह में समस्याओं का निराकरण कराए जाने के लिए समय दिया है। इस दौरान जेपी पांडेय, देवेंद्र जाखड़, अरुण बडोला, सुमन कुमार झा, राजेश कुमार, अमित रस्तोगी, अतीस, वैभव नेगी, चंदन घोष आदि मौजूद रहे। ब्यूरो