{"_id":"647cc9dacf1deabcb0062b86","slug":"lookout-notice-will-be-issued-against-absconding-accused-noida-news-c-1-gnd1002-596402-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 हजार करोड़ का फ्रॉड मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 हजार करोड़ का फ्रॉड मामला
विज्ञापन
15 हजार करोड़ का फ्रॉड मामला
फरार आरोपियों के खिलाफ जारी होगा लुकआउट नोटिस
- फर्जी कंपनियां खोलकर 15 हजार करोड़ से ज्यादा की जालसाजी का मामला
- नोएडा पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फर्जी तरीके से कंपनियों का पंजीकरण कराकर 15 हजार करोड़ रुपये की ज्यादा की जालसाजी के मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए देश के बाहर जा सकते हैं। वहीं इस मामले में रविवार को नोएडा पुलिस ने कई केंद्रीय एजेंसियों के साथ बैठक कर आगे की कार्रवाई के लिए रोडमैप तैयार करने पर चर्चा की।
आईबी के अधिकारियों और गुजरात पुलिस के साथ बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही नोएडा पुलिस, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों की पुलिस के संपर्क में है। इसके अलावा केंद्रीय व राज्य जीएसटी, रेवेन्यू इंटेलिजेंस आदि की टीम भी मामले की जांच में जुटी हैं। वहीं नोएडा पुलिस की टीम राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में दबिश दे रही है। हर इनपुट के बाद जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इन टीमों की मॉनिटरिंग नोएडा से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।
अहम है कि नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को फर्जी तरीके से 2660 कंपनियों का पंजीकरण कराकर 15 हजार करोड़ से अधिक का जालसाजी करने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का खुलासा किया था। इन जालसाजों ने पिछले पांच साल में जीएसटी रिर्टन आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) प्राप्त कर फर्जीवाड़ा किया। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में नोएडा पुलिस के साथ राज्य व केंद्र की जीएसटी टीम भी जांच कर रही है। इस मामले में सात अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं जो फरार चल रहे हैं। इनमें आंछित गोयल, प्रदीप गोयल, अर्चित, मयूर उर्फ मणि नागपाल, चारू नागपाल, रोहित नागपाल व दीपक सिंघल शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड के युवक के नाम पर डेढ़ करोड़ का फ्रॉड
रविवार को उत्तराखंड के एक युवक का फोन नोएडा पुलिस के पास आया। इसमें युवक ने बताया कि दो दिन पहले जीएसटी की तरफ से उन्हें डेढ़ करोड़ का नोटिस मिला है। नोटिस में बताया गया कि उसके नाम पर फर्जी जीएसटी फर्म चल रही थी। युवक ने नोएडा पुलिस से संपर्क कर आशंका जताई है कि इसी गिरोह ने उनके साथ भी जालसाजी की है। युवक सोमवार को नोएडा पहुंचकर पुलिस को इस मामले की पूरी जानकारी देगा।