फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Long pending work of 220 meter boundary wall started

Noida News: लंबे समय से अटका 220 मीटर चहारदीवारी का काम शुरू

Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Long pending work of 220 meter boundary wall started
लंबे समय से अटका 220 मीटर चहारदीवारी का काम शुरू
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट : पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर सहमति से शुरू कराया काम

संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। किसानों से वार्ता के बाद अधिकारियों ने काफी समय से अटका नोएडा एयरपोर्ट की चहारदीवारी का काम मंगलवार से शुरू करा दिया। एयरपोर्ट के प्रथम फेज के लिए लगभग 18 किमी लंबी चहारदीवारी बनाई जानी है। इसमें से 220 मीटर का टुकड़ा पारोही व रन्हेरा गांव के समीप किसानों ने कुछ मांगों को लेकर रोक लगाई थी। अब किसानों की मांगों को पूरा करते हुए अधिकारियों ने काम शुरू करा दिया है। चहारदीवारी का काम आरसीसी की रेडीमेड कंपाउंड दीवार लगा पूरा किया जा रहा है।
एयरपोर्ट के निर्माण के लिए जेवर के छह गांव रोही, रन्हेरा, पारौही, किशोरपुर, बनवारीवास व दयानतपुर गांव की 1334 हेक्टेयर का अधिग्रहण किया था। अधिग्रहित जमीन पर एयरपोर्ट निर्माण से पहले ही यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने ज्यूरिख इंटरनेशनल को पैमाइश कराते हुए चहारदीवारी का काम शुरू कराया था, लेकिन किसान मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर चारदीवारी का काम पूरा नही करने दे रहे थे। मंगलवार सुबह एडीसीपी अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह, तहसीलदार जेवर विवेक कुमार भदौरिया, एसीपी रूद्र कुमार, कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार सिंह चौहान ने एयरपोर्ट के अधिकारियों को मौके पर बुला किसानों की सहमति से काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन

---
18 किमी की काम पूरा हो जाएगा


एयरपोर्ट के प्रथम फेज के निर्माण के लिए 1351 हेक्टेयर जमीन पर एयरपोर्ट निर्माण का काम चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट की चहारदीवारी छह किमी लंबाई में होगी। वहीं, लगभग तीन किमी चौड़ाई में होगी। चारदीवारी का 220 मीटर का हिस्सा बचा हुआ था। इसके पूरा होने के साथ ही चहारदीवारी का काम कंपलीट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed