फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Local residents and farmers of Jewar will not have to pay toll starting September 17.

Noida News: जेवर के स्थानीय निवासियों और किसानों को 17 सितंबर से नहीं देना पड़ेगा टोल

Thu, 03 Sep 2026 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Local residents and farmers of Jewar will not have to pay toll starting September 17.
विधायक ने की घोषणा, बोले प्राधिकरण ने दी राहत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर के स्थानीय निवासियों और किसानों को अब जेवर टोल प्लाजा पर आने-जाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। 17 सितंबर से सभी स्थानीय लोगों को उनके आधार कार्ड या स्थानीय निवासी होने का प्रमाणपत्र दिखाकर टोल में छूट मिलनी शुरू हो जाएगी। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जन्माष्टमी के पर्व से एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की है।
विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 14 वर्षों से स्थानीय लोग और किसान संगठन लगातार एक्सप्रेसवे के जेवर टोल पर स्थानीय लोगों को छूट देने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों की इसी समस्या के निस्तारण के लिए बीते दिनों यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली सुरक्षा समूह कंपनी और यीडा के अधिकारियों से बात की गई थी।
विज्ञापन

टोल कार्यालय पर जमा कराने होंगे दस्तावेज
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 17 सितंबर से ही लोगों को छूट मिलनी शुरू हो जाएगी। स्थानीय लोगों को अपने आधार कार्ड, स्थानीय निवासी होने का प्रमाणपत्र के साथ अपने वाहनों की छायाप्रति जमा कराकर टोल कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। दस्तावेज के सत्यापन के बाद जेवर टोल पर फ्री आने-जाने के लिए वाहन पास जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक सिर्फ जमीन देने वाले किसानों को ही थी राहत
यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर अभी तक सिर्फ उन्हीं किसानों को राहत मिलती थी, जिनकी जमीन यमुना एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की गई थी। उन्हें एक्सप्रेस-वे की ओर से वाहन पास जारी किए गए थे। जबकि क्षेत्र में रहने वाले अन्य निवासियों और किसानों को कोई राहत नही थी। अब सभी को राहत मिलेगी।
----------
किसान संगठनों ने मनाई खुशी, एक मांग हुई पूरी
जेवर के स्थानीय निवासियों को टोल से राहत मिलने की घोषणा पर किसान संगठनों ने खुशी मनाई है। भारतीय किसान यूनियन के पवन चौरोली ने बताया कि यह किसानों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने बताया कि दो मांगों को लेकर किसानों ने तहसील पर धरना शुरू किया था।

----------
कोट
स्थानीय लोगों को 17 सितंबर से टोल से राहत प्रदान की जाएगी। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। लोगों को पास जारी करने के लिए तिथि घोषित करके उनके दस्तावेज और वाहन आरसी की प्रतिलिपि जमा कराई जाएगी। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्दी ही सूचना जारी कर दी जाएगी। -जेके शर्मा, टोल मैनेजर, जेवर टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed