फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Liquor was being served in the restaurant without a license, two arrested including the manager

रेस्तरां में बिना लाइसेंस परोसी जा रही थी शराब, मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

Tue, 16 Nov 2021 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being served in the restaurant without a license, two arrested including the manager
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 के रेस्तरां में बिना लाइसेंस शराब परोसने का खुलासा हुआ है। आबकारी विभाग व पुलिस की टीम ने सोमवार को संयुक्त अभियान में 17 बोतल विदेशी शराब व 56 बीयर कैन बरामद की हैं। टीम ने मैनेजर गौरव पांडेय और प्रणय मनराल को गिरफ्तार किया है। वहीं रेस्तरां मालिक योगेश शर्मा एवं सुनील कुमार समेत राजेंद्र सिंह, कहर सिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा-60 और धोखाधड़ी के अंतर्गत थाना-फेस-3 में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सर्च अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4, क्षेत्र-6 एवं प्रवर्तन मेरठ के आबकारी निरीक्षक के साथ ‘द फ्लाईंग डचमैन रेस्तरां’ सेक्टर-63 नोएडा पर छापा मारा। यहां बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। रेस्तरां से 17 बोतल विदेशी शराब एवं 56 बीयर कैन बरामद की गईं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं जनपद के ऐसे समस्त रेस्तरां संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। बिना लाइसेंस के कोई भी अवैध रूप से शराब परोसने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed