{"_id":"64f4dc3b84bf8f8a490cf944","slug":"light-and-dyeing-work-stopped-the-speed-of-vehicles-noida-news-c-1-gnd1002-880295-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लाइट व रंगाई के काम ने रोकी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लाइट व रंगाई के काम ने रोकी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
लाइट व रंगाई के काम ने रोकी वाहनों की रफ्तार
- कालिंदी कुंज मार्ग पर डीटीसी की बस खराब होने से लगा जाम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली नोएडा को जोड़ने वाली लिंक रोड पर रंगाई पुताई और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम होने के कारण रविवार को वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। करीब दो से तीन घंटे तक दिल्ली से नोएडा के बीच आने-जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन दिखाई दी। वहीं, कालिंदी कुंज पुल पर डीटीसी बस खराब होने के कारण सेक्टर-37 से दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।
दिल्ली में जी-20 की बैठक और ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटी जीपी बाइक रेस और एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की तैयारियों को लेकर रविवार को मरम्मत व रंगाई पुताई के लिए चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर के बीच काम चल रहा था। इसके कारण दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चिल्ला बॉर्डर से लेकर महामाया फ्लाईओवर के बीच जाम जैसी स्थिति बनी रही। इसके अलावा दलित प्रेरणा स्थल घूमने आने वाले लोगों ने सड़क पर वाहनों की पार्किंग कर दी। इस वजह से लोगों को जाम से जूझना पड़ा। वहीं, सेक्टर-37 से दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्ग पर डीटीसी की एक बस कालिंदी कुंज पुल पर खराब हो गई। इसके कारण यहां भी जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने खराब डीटीसी बस को हटवा कर आवागमन को शुरू कराया।