फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lift accident: Fear of losing roof and employment in the eyes of those who see death closely

लिफ्ट हादसा : मौत को करीब से देखने वाली आंखों में छत और रोजगार छिनने का डर, बगैर दिहाड़ी कई मजदूर अधर में

Sat, 16 Sep 2023 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Sep 2023 06:28 AM IST
सार

निर्माण कार्य जारी रहने तक वह परिसर को ही आशियाना बनाकर गुजारा करते हैं। शुक्रवार सुबह हादसे की आवाज सुनते ही सैंकड़ों मजदूर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

विज्ञापन
Lift accident: Fear of losing roof and employment in the eyes of those who see death closely
Greater Noida Lift Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम्रपाली के निर्माणाधीन प्रोजक्ट की साइट पर बड़ी तादाद में मजदूर परिवार के साथ रहते हैं। निर्माण कार्य जारी रहने तक वह परिसर को ही आशियाना बनाकर गुजारा करते हैं। शुक्रवार सुबह हादसे की आवाज सुनते ही सैंकड़ों मजदूर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मजदूर अभी हादसे के गम से उबरे भी नहीं थे कि पुलिस ने प्रोजेक्ट खाली करने की घोषणा कर दी। इससे लगभग आठ हजार लोगों के आगे छत और रोजगार का संकट खड़ा हो गया।

विज्ञापन


निर्माणाधीन प्रोजेक्ट एक बड़े क्षेत्र में फैला है। बारिश के कारण जलभराव व गीली मिट्टी से रास्ता भी खराब हो गया है। निर्माण चलने के कारण सरिया व अन्य निर्माण सामग्री भी इधर-उधर रखी हुई है। प्रोजेक्ट में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में काफी समय भी लगता है और परेशानी भी होती है। लेकिन हादसा होने के बाद पहले हादसा स्थल के आसपास रहने वाले मजदूर मौके पर पहुंच गए। अधिकांश महिलाएं व बच्चे अलग-अलग मंजिल पर खड़े होकर दर्द का मंजर देख रहे थे। कुछ देर बाद ही दूसरे टॉवर व ब्लॉक में रहने वाले मजदूर भी मौके पर पहुंच गए। अपने साथी मजदूरों को तड़पते देख वे दर्द से सहम गए। कई मजदूरों ने कंपनी के कर्मचारियों की घायल मजदूरों को लिफ्ट से बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन


हादसे की वजह पता नहीं होने के कारण कई मजदूर डरे
कई मजदूर ऐसे भी थे। जो हादसे के बाद भी डर के कारण काफी देर तक घटना स्थल पर नहीं पहुंचे। उनका कहना था कि उन्हें नहीं पता था कि लिफ्ट गिरी है। इनमें कई को लगा कि इमारत गिरने से हादसा हुआ है। इसलिए वह घटनास्थल तक जाने में बचते रहे। हालांकि बाद में लिफ्ट गिरने से हादसे की बात पता चलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार के पास है पैसा, न घर है और न रोजगार, जाएं कहां
महिला मजदूर विमला ने बताया कि उनका पूरा परिवार साइट पर काम कर रहा है। ठेकेदार ने कई दिनों की मजदूरी नहीं दी है। उनके बच्चे भी साथ रहते हैं। वह बिहार से यहां ठेकेदार के नीचे काम करने वाले सुपरवाइजर के कहने पर काम कर रहे हैं। अधिकारी सभी को प्रोजेक्ट खाली करने के लिए कह रहे हैं। ऐसे में उसके सामने संकट खड़ा हो गया है। उसे पता नहीं कि वह कहां जाएगी। उनका मजदूरी का बकाया रुपया मिलेगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed