{"_id":"6a49233e248f7978f6063852","slug":"life-imprison-for-man-convicted-of-murdering-insurance-agent-noida-news-c-23-1-lko1064-99230-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बीमा कंपनी कर्मी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बीमा कंपनी कर्मी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास
विज्ञापन
(अदालत से)
-पैसों के विवाद में तकिए के खोल से गला दबाकर की थी हत्या, मोबाइल और लैपटॉप लूटकर बंगाल भागा था आरोपी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीमा कर्मी राजकुमार की हत्या और लूट के चार वर्ष पुराने मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार चौरसिया की अदालत ने आसनसोल, प. बंगाल निवासी आफताब खान को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 1.70 लाख रुपये का दंड भी लगाया है, जिसमें से 1.50 लाख रुपये मृतक की पत्नी को दिए जाएंगे। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
राजकुमार मूल रूप से मथुरा के वेस्ट प्रताप नगर का रहने वाला था। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में किराये पर रहकर एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी कर रहा था। कई दिनों तक परिवार से संपर्क न होने पर उसका भाई ललित कुमार, पत्नी खुशबू उर्फ ज्योति और मृतक के ससुर गुलाब सिंह नोएडा पहुंचे थे। कमरे का ताला बाहर से बंद मिला। ताला खोलकर अंदर प्रवेश करने पर राजकुमार का शव बिस्तर पर निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला था। मृतक के भाई ललित कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया।
जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी आफताब खान के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। अदालत में पेश साक्ष्यों के अनुसार, आरोपी ने मृतक के घर जाकर तकिए के खोल से उसका गला दबाकर हत्या की थी। हत्या के बाद वह मृतक का मोबाइल और लैपटॉप लेकर फरार हो गया।