फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   LG approves extension of service of employees and teachers

Noida News: कर्मचारियों-शिक्षकों के सेवा विस्तार को एलजी की मंजूरी

Sun, 02 Jul 2023 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
LG approves extension of service of employees and teachers
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व और समाज कल्याण विभाग ने प्रस्ताव भेजे थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को अस्थायी तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों, शिक्षकों सहित अन्य अधिकारियों के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी। उपराज्यपाल के फैसले से 777 संविदा पैरा-मेडिकल कर्मचारियों की सेवाओं के विस्तार, 476 अंशकालिक व्यावसायिक शिक्षकों की निरंतरता के साथ-साथ आपदा प्रबंधन कार्मिक के 44 अस्थायी पदों के विस्तार और 24 संविदा कल्याण अधिकारियों की पुन: नियुक्ति को मंजूरी मिल गई। इस मंजूरी के लिए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व और समाज कल्याण विभाग ने प्रस्ताव भेजे थे। आदेश में कहा गया कि इनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया गया है। जल्द ही इन पदों पर नियमित प्रक्रियाओं के अनुसार भर्ती होगी। हालांकि, इस खुली भर्ती में इन कर्मचारियों को शामिल होने के लिए एक बार की छूट दी जाएगी।
उपराज्यपाल कार्यालय के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग से मिले प्रस्ताव के तहत आठ चिकित्सा अधिकारियों (होम्योपैथिक) को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथिक) को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथिक) और 23 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। साथ ही, 777 पैरा-मेडिकल तकनीकी कर्मचारियों के संविदा कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। हालांकि, इन पदों पर डीएसएसएसबी भर्ती करेगा। यह भी निर्देश दिया गया है कि जिन रिक्त पदों पर इन संविदा कर्मचारियों को नियुक्त किया जाता है, उन्हें अधिसूचित किया जाए और एक निश्चित समयसीमा के भीतर नियमित नियुक्तियों के लिए परीक्षण आयोजित किए जाएं। स्वास्थ्य विभाग अगले तीन माह के भीतर इस मामले में की गई कार्रवाई रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा साल 2023-24 के लिए सरकारी स्कूलों में 476 (458 योग्य और 18 गैर-योग्य) अंशकालिक व्यावसायिक शिक्षकों (पीटीवीटी) को जारी रखा जाएगा। इसी तरह राजस्व विभाग में आपदा प्रबंधन कर्मियों के 44 अस्थायी संविदा के तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को एक साल के लिए बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


जल्द होगी 1300 पदों पर भर्ती
उपराज्यपाल कार्यालय के अनुसार दिल्ली में जल्द 1300 पदों पर स्थायी भर्ती हो सकती है। अभी इन पदों पर अस्थायी या अनुबंध के आधार पर कर्मचारी काम कर रहे हैं। पद खाली होने पर इनकी संख्या करीब 1300 हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें होगा फायदा
777 संविदा पैरा-मेडिकल
476 अंशकालिक व्यावसायिक शिक्षक
44 आपदा प्रबंधन कार्मिक
24 संविदा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed