फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Letter written to the Police Commissioner for investigation of mobile location

Noida News: मोबाइल लोकेशन की जांच के लिए पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र

Sat, 06 Sep 2025 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Letter written to the Police Commissioner for investigation of mobile location
(निक्की हत्याकांड)
विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन की जांच के लिए पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र

आरोपी विपिन के चाचा ने कहा - सिरसा टोल प्लाजा और फोर्टिस अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित की जाए
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सिरसा गांव में विवाहिता की जलाकर हत्या के मामले में आरोपी विपिन के चाचा ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में जांच के लिए पत्र दिया है। परिजनों ने मांग की है कि सही जांच के लिए सिरसा टोल प्लाजा और फोर्टिस अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित की जाए।
आरोपियों, मृतका, उसकी बहन कंचन के मोबाइल की गूगल लोकेशन टाइमलाइन को जांच में शामिल किया जाए। सभी का मोबाइल जब्त कर तकनीकी जांच कराई जाए। सिरसा गांव के ब्रहम सिंह का कहना है कि रोहित की पत्नी कंचन और विपिन की पत्नी निक्की घर के भीतर ही कंचन मेकओवर्स नाम से ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। दोनों बहुएं सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर मेकअप से जुड़ी रील्स डालती रहती थीं। परिवार ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। घर के पुरुष सदस्य बहुओं के जीन्स-शर्ट पहनने और रील बनाने का विरोध करते थे। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होते रहते थे। इस साल फरवरी-2025 में निक्की-विपिन के बीच बहस धक्का-मुक्की और मारपीट हुई थी। उस समय मृतका की सास दया ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया था। कंचन ने उस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था। उसके बाद नाराज होकर निक्की और कंचन दोनों मायके चली गईं थीं। मार्च 2025 में होली के बाद पंचायत बैठी और तय हुआ कि यदि ससुराल पक्ष नहीं चाहता तो बहुएं पार्लर और रील्स का काम नहीं करेंगी। समझौते के बाद बहुएं घर लौट आईं और पार्लर बंद कर दिया गया था। घटना से एक सप्ताह पहले बड़ी बहू कंचन ने ससुर सत्वीर से दोबारा पार्लर खोलने की अनुमति मांगी थी लेकिन सत्वीर ने साफ मना कर दिया था और कहा कि यदि पैसों की जरूरत हो तो वह खर्चा देंगे, लेकिन पार्लर नहीं चलेगा।
विज्ञापन


कंचन को बुखार होने पर डॉक्टर से दिलाई थी दवा
ब्रहम सिंह का आरोप है कि 21 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे से घर में बिजली नहीं थी। सत्वीर शाम 4 बजे गाजियाबाद से एक रिश्तेदारी से लौटकर घर आए थे। कंचन को बुखार होने की शिकायत पर गांव के डॉक्टर को घर बुलाकर दवा दिलवाई थी। बच्चे दुकान के आसपास खेल रहे थे। शाम पांच बजे तक परिवारजन दुकान पर थे। इस दौरान घर के सामने लगे सीसीटीवी में 5:30 से 5:45 बजे तक की गतिविधियां रिकॉर्ड हैं। फुटेज में दया को दूध लेने जाते और लौटते देखा जा सकता है। फिर 5:39 से 5:45 बजे तक सत्वीर, दया, विपिन और बच्चे दुकान पर मौजूद दिखे। अचानक 5:45 बजे विपिन और दया दुकान के अंदर भागते दिखे और उसके कुछ ही मिनट बाद 5:52 बजे निक्की को गाड़ी में ले जाते हुए फुटेज में देखा गया। घटना के समय बड़ा रोहित घर पर नहीं था। आरोपी के अधिवक्ता अमित भाटी बोड़ाकी ने बताया कि पुलिस आयुक्त, डीसीपी ग्रेटर नोएडा, कासना थानाध्यक्ष और विवेचक के संबंधित कार्यालय में डाक के माध्यम से पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन से न्याय दिलाने की लगाई गुहार
आरोपी के चाचा द्वारा पुलिस आयुक्त को पत्र सौंपने के संबंध में मृतका निक्की के पिता भिकारी सिंह ने पुलिस-प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जांच कराने के लिए स्वतंत्र हैं। वहीं कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed