{"_id":"6a1062bc0daca751e302615c","slug":"letter-written-to-pm-cm-for-approval-of-metro-dpr-noida-news-c-23-1-lko1064-95487-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेट्रो डीपीआर मंजूरी के लिए पीएम-सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेट्रो डीपीआर मंजूरी के लिए पीएम-सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की वर्षों से लंबित मेट्रो परियोजना को लेकर नेफोवा संगठन के बाद अब गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मेट्रो डीपीआर को तत्काल मंजूरी देने की मांग की है। गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने बताया कि केवल ऑनलाइन याचिका तक ही सीमित न रहकर प्रशासनिक स्तर पर भी कई प्रयास किए गए हैं। समिति के अनुसार, चेंज ओआरजी पर शुरू की गई ऑनलाइन याचिका को अब तक 3000 लोगों का समर्थन मिल चुका है। बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं।
समिति के सचिव अनूप कुमार सोनी ने कहा कि यह केवल मेट्रो की मांग नहीं बल्कि लाखों लोगों के बेहतर भविष्य, सुरक्षित यात्रा, समय की बचत और बेहतर जीवन गुणवत्ता की मांग है। अब समय आ गया है कि सरकार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए मेट्रो परियोजना को प्राथमिकता दे। यह अभियान पूरी तरह जनहित में चलाया जा रहा है और लोग और सामाजिक संस्थाएं इससे जुड़ रहीं हैं।