फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lekhpal suspended for giving wrong report on removal of encroachment from government land

Noida News: सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की गलत रिपोर्ट देने पर लेखपाल निलंबित

Sun, 21 May 2023 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for giving wrong report on removal of encroachment from government land
फोटो
विज्ञापन

जमीन से कब्जा हटाने की गलत रिपोर्ट देने पर लेखपाल निलंबित
जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में बिसाहड़ा गांव के प्रधान की शिकायत पर की कार्रवाई
लेखपाल ने दी थी कब्जा नहीं होने की रिपोर्ट, मौके पर मिला अवैध निर्माण, तत्काल हटाया भी गया
डीएम ने दी जिले के सभी लेखपालों को चेतावनी, गलत आय प्रमाणपत्र बनाया तो होगी कड़ी कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की गलत रिपोर्ट देने के आरोप पर उप जिलाधिकारी दादरी ने बिसाहड़ा गांव के लेखपाल राजपाल को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि लेखपाल ने बिसाहड़ा गांव में कब्जा नहीं हटाया और तहसील में रिपोर्ट कब्जा हटाने की दे दी। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम प्रधान की शिकायत पर डीएम ने जांच कराई तो आरोप सही मिले। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी गलत आय प्रमाणपत्र जारी करने की शिकायत की है। डीएम ने सभी आय प्रमाणपत्रों की जांच का आदेश दिया है, साथ ही लेखपालों को चेतावनी दी है।


एसडीएम दादरी आलोक गुप्ता ने बताया कि बिसाहड़ा गांव के खसरा नंबर 398 में करीब 1100 वर्गमीटर सरकारी जमीन है। जिस पर कब्जा होने की शिकायत मिली थी। गांव के लेखपाल को शिकायत की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जमीन से कब्जा नहीं हटाया गया, जबकि लेखपाल ने रिपोर्ट कब्जा हटाने की दी।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम प्रधान ने फिर शिकायत की। डीएम ने शिकायत पर तहसीलदार को जांच करने का आदेश दिया। मौके पर जाकर तहसील की टीम ने सत्यापन किया तो शिकायत सही मिली। जमीन पर चहारदीवारी और कमरा बना मिला। जांच के बाद लेखपाल राजपाल को तत्काल निलंबित कर दिया गया। उधर, डीएम के आदेश पर तहसील की टीम जेसीबी के साथ गांव में पहुंची और सरकारी जमीन पर बने निर्माण को तोड़कर जमीन मुक्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
आय प्रमाणपत्र भी गलत बना रहे हैं लेखपाल
शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों में दाखिला लेने की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच अभिभावक तहसील से आय प्रमाणपत्र बनवा रहे है लेकिन तहसील स्तर से गलत आय प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी। डीएम ने मौके पर ही आरटीई के तहत जारी होने वाले आयप्रमाण पत्रों की जांच के निर्देश दिए है। कहा है कि अगर आय प्रमाणपत्र जारी करने में किसी भी लेखपाल ने लापरवाही की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


---

बिसाहड़ा गांव के लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं तहसील से गलत आय प्रमाणपत्र जारी होने की शिकायत मिली है। आईटीई को लेकर जारी सभी आय प्रमाणपत्रों की जांच होगी। अगर गलत आय प्रमाणपत्र जारी किया गया तो फिर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed