फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Laxmi Singh will not be spared if an attempt is made to vitiate the atmosphere in the elections

Noida News: चुनाव में माहौल खराब करने का प्रयास किया तो बख्शा नहीं जाएगा-लक्ष्मी सिंह

Thu, 11 May 2023 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 11 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Laxmi Singh will not be spared if an attempt is made to vitiate the atmosphere in the elections
चुनाव में माहौल खराब करने का प्रयास किया तो बख्शा नहीं जाएगा
विज्ञापन

निकाय चुनाव
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्ट्रांग रूम का लिया जायजा
जेवर, बिलासपुर और दादरी पर अन्य स्थानों से तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल
ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी असामाजिक तत्वों पर नजर, तत्काल पहुंचेगी पुलिस

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को नगर पंचायतों और नगर पालिका में बनाए गए मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसके लिए तीन हजार पुलिस कर्मी और चार कंपनी पीएसी की तैनात रहेंगी।
अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए आयोग के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा होगी। किसी भी हालत में फर्जी मतदान नहीं होने दिया जाएगा। चुनाव में गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी और फर्जी मतदान रोकने के लिए अधिकारियों को पहचान-पत्र देखकर आगे बढ़ने के निर्देश दिए। किसी भी मतदाता या प्रत्याशी को किसी तरह की परेशानी हो तो 112 या कंट्रोल रूम में सूचना दे सकता है। सूचना के पांच मिनट के अंदर आला अधिकारी मौके पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उधर, जेवर में मंगलवार को हुए दो प्रत्याशियों के बीच विवाद को देखते हुए पुलिस किसी तरह की लापरवाही बरतने वाली नहीं है। बुधवार सुबह से ही जेवर और जहांगीरपुर में अलग-अलग ड्रोन से मतदान केंद्र व आसपास निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

जेवर, दादरी और बिलासपुर पर रहेगी सख्ती
जेवर, बिलासपुर और दादरी में कुछ घटनाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त है और यहां पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। जेवर और बिलासपुर में तो प्रत्याशियों के परिजन और समर्थकों के बीच विवाद हुआ है, इसलिए पुलिस अधिकारियों काे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मतदान कराने के लिए दादरी समेत पांच नगर पंचायतों में तीन हजार पुलिस कर्मचारी और चार कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। जनपद से बाहर के रास्तों पर बैरिकेड लगाकर जांच की जा रही है। गलियों में भी पैदल पुलिस गश्त करेगी।


----
इन बूथों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
दादरी नगर पालिका में होली चाइल्ड एकडेमी और मिहिर भोज डिग्री कॉलेज और मिहिर भोज बालिका डिग्री कॉलेज, दनकौर में बिहारी लाल इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय दनकौर, बिहारी लाल जूनियर हाईस्कूल दनकौर, बिलासपुर में राजकीय इंटर कॉलेज, जेवर में मायावती रतनलाल जूनियर हाईस्कूल जेवर, आदर्श इंटर कॉलेज जेवर, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर, कमर टेक्निकल इंटर कॉलेज जेवर, प्राइमरी विद्यालय जेवर, वहीं जहांगीरपुर में पब्लिक इंटर कॉलेज और प्राइमरी विद्यालय को अतिसंवदेनशील चिह्नित किया है। इन सभी पर अति पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed