{"_id":"69066b23d0f01490d3088821","slug":"lawyer-meets-dm-sp-on-jabran-chamber-removal-na-news-c-63-1-sali1025-103927-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जबरन चेंबर हटाने पर डीएम-एसपी से मिले वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जबरन चेंबर हटाने पर डीएम-एसपी से मिले वकील
विज्ञापन
वकीलों की समस्या को लेकर उनसे बात करते डीएम, एसपी।
तहसील दिवस से पहले शनिवार को स्थानीय बार काउंसिल के वकील प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ के साथ डीएम व एसपी से मिले। यहां एक वकील के चेंबर को बलपूर्वक हटाने का मामला उठाया।
शिव किशोर गौड़ ने कहा कि कहा कि पूरे प्रदेश में बार पुलिस तथा प्रशासन को पूरा सहयोग करती है। अगर कोई मामला था तो बार अध्यक्ष को बुलाकर वार्ता करनी थी, बलपूर्वक वकील का चेंबर हटाना उचित नहीं है। इस पर डीएम ने सोमवार को इस मामले में वार्ता करने के लिए बुलाया। मौके पर बार अध्यक्ष महेश अंजाना, देवकांत कौशिक, वीरपाल सिंह यादव, रनवीर सिंह आज मौजूद थे।
वकील तथा अधिकारियों में हुई नोकझोंक
संपूर्ण समाधान दिवस में कुछ अधिवक्ता अपने क्लाइंट के साथ उनकी शिकायत के रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे तो आरोप लगाया गया कि वकीलों के साथ गए क्लाइंट की समस्याओं का रजिस्ट्रेशन करने में हीलाहवाली बरती जा रही है। इसका विरोध करने पर वकीलों व अधिकारियों में नोकझोंक हो गई। बाद में शिकायतें रजिस्टर की गई।