{"_id":"5fd8f6e58ebc3e3f6112676a","slug":"late-admission-student-will-get-extra-class-for-course-grnoida-news-noi5541269165","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से होंगे दाखिले तो सेशनल परीक्षा के लिए कोर्स पूरा कराना बनेगा चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से होंगे दाखिले तो सेशनल परीक्षा के लिए कोर्स पूरा कराना बनेगा चुनौती
विज्ञापन
एकेटीयू : देरी से दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए चलेगी एक्सट्रा क्लास
ग्रेटर नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने दाखिले की तिथि 20 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इसके चलते सेशन शुरू होने के बाद भी दाखिले के लिए आ रहे प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के सामने कोर्स पूरा करने की चुनौती रहेगी। जनवरी में कॉलेजों में सेशनल परीक्षा होनी है। ऐसे में नए छात्रों के कोर्स को एक्सट्रा क्लास लेकर पूरा कराया जाएगा। साथ ही इनकी सेशनल परीक्षा भी अलग से होगी।
कोरोना महामारी के चलते इस बार एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों में दाखिलों की संख्या कम है। वहीं, 12वीं पास करने के बाद विद्यार्थी दाखिले के लिए असमंजस में हैं। ऐसे में दाखिले की तिथि बढ़ाई गई है। इधर, कॉलेजों ने दिसंबर के पहले सप्ताह में ही ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षण शुरू कर दिया है। अब कॉलेजों को बाद में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के कोर्स पूरा कराने को लेकर टेंशन है। जीएल बजाज कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि बाद में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए स्पेशल क्लास चलाई जाएगी। इनकी संख्या भी ज्यादा नहीं होगी। ऐसे में इनकी अलग से ही परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद मार्च में होने वाले विषम सेमेस्टर परीक्षा तक विद्यार्थियों की तैयारी पूरी करेंगे। नॉलेज पार्क स्थित एनआईईटी कॉलेज के निदेशक डॉ. विनोद कापसे ने बताया कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं पिछले सप्ताह ही शुरू की हैं। हालांकि, बाद में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग से कक्षाएं चलाकर कोर्स पूरा कराया जाएगा।