{"_id":"61e4367c4f368f11f805cee0","slug":"lakhs-cheated-by-hacking-it-company-s-crypto-currency-account-noida-news-noi6272072174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी कंपनी का क्रिप्टो करेंसी खाता हैक कर लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी कंपनी का क्रिप्टो करेंसी खाता हैक कर लाखों ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। फेज-2 स्थित एक आईटी कंपनी का क्रिप्टो करेंसी खाता हैक कर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामले में कंपनी प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच जुट गई है। पुलिस के मुताबिक आईटी कंपनी साईफ्यूचर के हेमेंद्र भारद्वाज ने शिकायत की है कि उनकी कंपनी एनएसईजेड में चलती है। कंपनी के एक खाते में सारे क्रिप्टो असेट्स जमा थे। यह खाता बिट फिनिक्स एक्सचेंज के साथ बना था। पिछले महीने कंपनी को यह जानकारी मिली कि खाते से क्रिप्टो असेट्स निकाले गए हैं। जबकि, कंपनी की तरफ से कोई लेनदेन नहीं हुआ था।
इसके बाद जांच की गई तो पता चला कि कंपनी की तरफ से क्रिप्टो असेट्स निकालने के लिए ई-मेल सत्यापन, मोबाइल कोड सत्यापन से लेकर कोई पासवर्ड आदि नहीं जारी किए गए हैं। इस पर कंपनी की तरफ से बिट फिनिक्स एक्सचेंज में शिकायत की गई तो बताया गया कि कंपनी का खाता हैक हो गया है और उसे खाली कर दिया गया है। इसके बाद बिट फिनिक्स की तरफ से कंपनी को सलाह दी गई कि इस मामले में स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। इस तरह के मामले में बिट फिनिक्स कोई मदद नहीं कर सकती है। पुलिस का कहना है कि इस बारे में बिट फिनिक्स एक्सचेंज से खाते की जानकारी मांगी गई है।
क्या है बिट फिनिक्स एक्सचेंज
बिट फिनिक्स क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज का माध्यम है। इसे वर्ष 2012 में हांगकांग में स्थापित किया गया था। यहां डिजिटल संपत्ति रखने वाले लोगों का खाता खुलता है। डिजिटल संपत्ति रखने के लिए एक्सचेंज का काम करता है। इस एक्सचेंज पर ऑनलाइन खाता खोला जा सकता है।