फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lack of resources in the stadium

स्टेडियम में संसाधनों का अभाव

Fri, 12 Feb 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Lack of resources in the stadium
फिरोजपुर झिरका में खेल स्टेडियम की इमारत जर्जर। - फोटो : Mewat
फिरोजपुर झिरका। जिले की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर मेवात का मान बढ़ा रही हैं। मगर, फिरोजपुर झिरका स्थित स्टेडियम में खेल सुविधाओं और संसाधनों का अभाव है। रखरखाव न होने के कारण स्टेडियम बदहाल होता जा रहा है। इसका निर्माण लगभग 13 वर्ष पहले करीब 1 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अरावली की वादियों में 17 एकड़ भूमि में स्टेडियम की आधारशिला रखी थी। लेकिन, अब तक कोई अधिकारी और चौकीदार नहीं होने से स्टेडियम की हालत खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

शिव मंदिर अध्यक्ष अनिल गोयल, राकेश जैन, मोहन गोयल एडवोकेट, मनोज गोयल, मोहित सोनी आदि लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने अब तक स्टेडियम में खेल अधिकारी की नियुक्ति नहीं की। वहीं, अन्य जिलों में खेल को लेकर काफी सुविधाएं है। लेकिन मेवात जिले के इस स्टेडियम की बदहाल स्थिति के बाद भी भाजपा सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

स्टेडियम के भीतर अक्सर लोग शराब पीते नजर आ जाएंगे। इस संबंध में लोकनिर्माण और स्थानीय अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों और युवाओं में सरकार के प्रति गहरा रोष है। युवाओं का कहना है कि फिरोजपुर झिरका में मुख्यमंत्री के आगमन पर खेल स्टेडियम की बदहाली का मुद्दा उठाया जाएगा। वहीं, इस बारे में एसडीएम रीगन कुमार ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं को खेल स्टेडियम का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed