फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lack of cleaning of minors and canals increases farmers' problems

Noida News: माइनर और रजवाहे की सफाई न होने से बढ़ी किसानों की परेशानी

Thu, 30 Oct 2025 08:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 30 Oct 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
Lack of cleaning of minors and canals increases farmers' problems
रजवाहे और माइनर में जमा हुआ है सिल्ट, लंबे समय से नहीं हो रही ठीक तरह से सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नहर के रजवाहे और माइनर की ठीक तरह से सफाई न होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों में पानी देने के लिए किसानों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आरोप है कि विभाग की ओर से साफ-सफाई उचित तरीके से नहीं कराई गई।
किसानों का कहना है कि सफाई के नाम पर मात्र घास को ही छीला जा रहा है। जबकि नाली में जमा सिल्ट को नहीं हटाया जा रहा। सिल्ट सफाई नहीं होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा। किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पीपलका माइनर में सिल्ट जमा है, इस कारण पानी माइनर की टेल तक नहीं पहुंच रहा। आरोप है कि प्रशासन से भी सफाई कराने की शिकायत की गई लेकिन आश्वासन के अलावा अभी कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गिरधरपुर माइनर रामपुर माजरा, रौनी, दलेलगढ़, ईसेपुर, बुलंद खेड़ा आदि गांवों के किसानों का आरोप लगाया है कि सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। सिल्ट सफाई नहीं होने से किसानों में आक्रोश है।



000 कोट 000
रास्ते में सिल्ट जमा होने से पानी रुक जाता है। कई साल से माइनर की सफाई नहीं हुई। गेंहू की फसल की सिंचाई के लिए चिंतित हैं। -संजय नागर, नवादा


----
सरकार की सिंचाई माफी योजना किसानों के हित में तभी सार्थक होगी जब माइनरों की सफाई समय से कराई जाए। इससे किसानों को भी उनकी फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। -लीलू प्रधान, रामपुर माजरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed