फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Krish, Gagan and Shriti won bronze medal in boxing

Noida News: कृष, गगन व श्रीति ने बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

Thu, 17 Jul 2025 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Krish, Gagan and Shriti won bronze medal in boxing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर स्थित दो स्कूलों के तीन मुक्केबाजों ने देहरादून में आयोजित बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के सीबीएसई स्कूलों के बॉक्सर शामिल हुए थे। कोच शिवालक राज ने बताया कि देहरादून के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में 11 से 16 जुलाई तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से बालक-बालिका वर्ग में सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में ग्रेटर नोएडा के कैम्ब्रिज स्कूल की मुक्केबाज श्रीति महेश ने 51-55 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं, बालक वर्ग में उमा पब्लिक स्कूल के बॉक्सर कृष भाटी ने 55-57 किग्रा भार वर्ग और गगन भाटी ने 52-54 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। तीनों खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा एक स्थित आइकॉन इंडिया स्पोर्ट्स अकादमी में बॉक्सर के गुर सीखते हैं। अकादमी के निदेशक रजनीश कुमार ने बॉक्सरों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed