फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Krish and Riya will punch in the ring at the National Junior Championships

Noida News: राष्ट्रीय जूनियर के रिंग में पंच लगाएंगे कृष और रिया

Sun, 29 Mar 2026 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Krish and Riya will punch in the ring at the National Junior Championships
नागपुर में 11 से 15 अप्रैल तक होगी प्रतियोगिता, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन पर हुआ चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के दो बॉक्सर कृष भाटी व रिया बैसोया राष्ट्रीय जूनियर बालक-बालिका की रिंग में यूपी टीम की ओर से उतरेंगे। प्रतियोगिता में कृष पहली बार तो रिया तीसरी बार पर पंच लगाते हुए नजर आएंगी। इसके के लिए बॉक्सरों का चयन राज्य स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने दम पर हुआ है।



भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया नागपुर में 11 से 15 अप्रैल तक यह प्रतियोगिता आयोजित करेगा। इसमें शामिल होने के लिए 25 से 27 मार्च तक गाजियाबाद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्यस्तरीय ट्रायल हुआ था। इसमें बालक वर्ग के 57-60 किग्रा भार वर्ग में ग्रेटर नोएडा के मायंचा गांव निवासी कृष भाटी और बालिका वर्ग के 85 किग्रा से अधिक भार वर्ग में दादरी स्थित सादोपुर गांव निवासी रिया बैसोया ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बॉक्सर सादोपुर गांव में संचालित जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में कोच प्रमोद कुमार और एनआईएस कोच सोनम की निगरानी में बॉक्सिंग के गुर सीखते हैं। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया ने दोनों बॉक्सर पहली बार स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से रिंग में पंच लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलना गर्व की बात है। यहां तक पहुंचने में कोच और परिवार का अहम योगदान रहा है। - कृष भाटी
इस बार का लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है। कोच के मार्गदर्शन में उन्होंने अच्छी तैयारी की है। बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हूं। - रिया बैसोया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed