फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kovid help desk will be built at every polling station

हर मतदान केंद्र पर बनेंगी कोविड हेल्प डेस्क

Mon, 07 Feb 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kovid help desk will be built at every polling station
नोएडा। जिले में 10 फरवरी को मतदान है। ऐसे में कोरोना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित मतदान कराने की व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। विभाग चुनाव ड्यूटी में जुटे कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए दवा किट उपलब्ध करा रहा है। वहीं, मतदान के दिन हर केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क भी बनेंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाने की सभी तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए जरूरी सामग्री का इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वह मतदान के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क लगाकर मतदान केंद्र पर पहुंचें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने और स्क्रीनिंग के लिए कोविड हेल्प डेस्क बनेंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चुनाव ड्यूटी करने वाले सभी कर्मियों को मेडिसिन किट उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर बनने वाली कोविड हेल्प डेस्क पर स्वास्थ्य कर्मियों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगेगी। वह मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले मतदाताओं की स्क्रीनिंग करेंगी और लक्षणयुक्त मतदाताओं को अलग से बनाए गए बूथ पर मतदान करने के लिए भेजेंगी। हर काम चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुरूप किया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध रहेगी। मतदाताओं को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए कतारबद्ध किया जाएगा। इसके लिए हर बूथ के बाहर मार्किंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed