फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Knife was ordered online to attack the teacher

Noida News: शिक्षक पर हमले के लिए ऑनलाइन मंगाया था चाकू

Fri, 20 Jan 2023 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
Knife was ordered online to attack the teacher
मुख्य आरोपी ने नाबालिग भाई व दोस्त के साथ दी थी वारदात अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बारहवीं के छात्र ने नाबालिग भाई व दोस्त के साथ मिलकर शिक्षक पर चाकू से हमला किया था। आरोपियों ने हमले की साजिश काफी दिन पहले रच ली थी। वारदात में इस्तेमाल चाकू ऑनलाइन मंगवाया था। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपियों ने चाकू के लिए किस तरह भुगतान किया था।
बृहस्पतिवार को इंद्रपुरी स्थित शहीद कैप्टन अमित वर्मा राजकीय सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय में शिक्षक भूदेव पर एक छात्र ने साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया था। शिक्षक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हमला कर भाग रहे मुख्य आरोपी को शिक्षकों ने विद्यालय में ही दबोच लिया था, जबकि फरार दो नाबालिगों को रात में हिरासत में लिया गया। पकड़े गए छात्रों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शिक्षक केवल स्कूल ड्रेस ही नहीं, बल्कि समय से स्कूल नहीं पहुंचने, अनुशासित नहीं रहने की बात पर टोकते थे। सभी विद्यार्थियों के सामने डांट देते थे। स्कूल से निकालने की भी धमकी दी जाती थी। दिसंबर में स्कूल ड्रेस को लेकर डांटने के बाद ही तीनों ने हमला करने की साजिश रच ली थी। पुलिस जल्द स्कूल में जाकर घटनाक्रम दोहराएगी।
विज्ञापन

घटना के विरोध में शिक्षकों का धरना
हमले के विरोध में शिक्षकों ने शुक्रवार को स्कूल परिसर में धरना दिया। कई विद्यालयों से काफी संख्या में शिक्षक धरने में पहुंचे। शिक्षकों पर बढ़ती वारदात के चलते उनमें काफी आक्रोश दिखा। काफी संख्या में शिक्षकों के जमा होने पर दक्षिण पश्चिम जिला के उप शिक्षा निदेशक संजय चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों की मांग पर घायल शिक्षक को पूर्णत: स्वस्थ न होने तक ऑन ड्यूटी मार्क करने और घायल शिक्षक का ट्रांसफर उनकी सुविधानुसार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि दो पुलिसकर्मियों की डयूटी स्कूल के समय में लगाई जाएगी, ताकि असामाजिक तत्व कोई हरकत न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल
स्कूल में चाकू लगने के बाद घायल शिक्षक भूदेव की एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शिक्षक कह रहे हैं कि परमात्मा उन्हें इस घटना से उबार दे। वे अब इस स्कूल में नहीं आएंगे। दो विद्यार्थियों को उन्होंने केवल अंदर जाने के लिए कहा था। इस पर उनके पेट, सीने व कमर में चाकू से वार कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed