फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   KMP Expressway to get greener, over 1 lakh saplings to be planted

Noida News: केएमपी एक्सप्रेस-वे पर बढ़ेगी हरियाली, लगाए जाएंगे 1 लाख से अधिक पौधे

Wed, 22 Oct 2025 12:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
KMP Expressway to get greener, over 1 lakh saplings to be planted
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ क्षेत्र से गुजर रहा केएमपी एक्सप्रेस-वे। संवाद
बहादुरगढ़। दिल्ली-एनसीआर का रिंग रोड केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर अब हरियाली होगी। इससे प्रदूषण कम होगा। हरियाणा राज्य संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से इस परियोजना पर लगभग 14 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर और दोनों ओर कुल 1 लाख 9 हजार पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

परियोजना में पौधारोपण के साथ तीन साल तक इन पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और रखरखाव भी शामिल है। एचएसआईआईडीसी ने इस कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया है, जिसे जल्द ही खोला जाएगा। टेंडर मिलने के बाद एजेंसी को पौधे लगाने के साथ-साथ तीन वर्षों तक उनकी सुरक्षा, कटाई-छंटाई और सिंचाई की जिम्मेदारी दी जाएगी। यदि कोई पौधा सूखता या नष्ट होता है तो उसकी भरपाई भी एजेंसी को ही करनी होगी।
विज्ञापन


ये लगाए जाएंगे पौधे

परियोजना के तहत लगाए जाने वाले पौधों में टर्मिनलिया मॅटाली, बोगनवेलिया, बेंबू और अन्य फूलदार व सजावटी प्रजातियों को शामिल किया गया है। अब पहले के 91 हजार पौधों के अलावा 18 हजार अतिरिक्त पौधे लगाए जाएंगे। जिनका चयन क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी की गुणवत्ता और पर्यावरणीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह पहल न केवल एक्सप्रेस-वे की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि आसपास के औद्योगिक और शहरी इलाकों में प्रदूषण घटाने में भी मदद करेगी। वृक्षों की हरियाली धूल कणों को रोकने, तापमान संतुलित रखने और ध्वनि प्रदूषण कम करने में प्रभावी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




135 किलोमीटर लंबा है एक्सप्रेस-वे

कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे 135 किलोमीटर लंबा है। इसका निर्माण वर्ष 2018 में पूरा हुआ था। पहले भी यहां पौधरोपण किया गया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में काफी पौधे सूख गए। इस बार निगम ने रखरखाव को प्राथमिकता देते हुए परियोजना को दीर्घकालिक स्वरूप दिया है। यह पहल केएमपी पर हरियाली बढ़ाएगी।



केएमपी पर लगने वाले पौधों की वैराइटी व उनकी संख्या

पौधों की वैराइटी

संख्या

टर्मिनलिया मॅटाली

10 हजार

बेंबू


40 हजार

बोगनवेलिया

10 हजार

अन्य किस्म

49 हजार

कुल


1 लाख 9 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed