फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kisan Mahapanchayat to be held on March 15 at Sunhera borde

सुनहेड़ा बॉर्डर पर 15 मार्च को होगी किसान महापंचायत

Fri, 12 Mar 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat to be held on March 15 at Sunhera borde
पुन्हाना। कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर सुनहेड़ा बॉर्डर पर चल रहे धरने में 15 मार्च को मेवात के आखिरी राजा शहीद हसन खां मेवाती का 495वां शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। शुक्रवार को धरने के दौरान किसान नेताओं ने सभी को जिम्मेदारियां सौंपीं।
विज्ञापन

मेवाती किसान मोर्चा के अध्यक्ष मौलाना अरशद मीलखेड़ला, प्रवक्ता रशीद अहमद और प्रेस सचिव बुरहान हुसैन ने बताया कि राजा हसन खां 15 मार्च 1527 को कान्वाह के मैदान में राणा सांगा के साथ बाबर से हुई जंग में 12 हजार घुड़सवारों के साथ शहीद हो गए थे। 15 मार्च को हर साल उनका शहीदी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी को संभाले रखने वाले किसानों को भाजपा सरकार कोई तवज्जो नहीं दे रही है, बल्कि धरने पर बैठे किसानों को कभी खालिस्तानी, तो कभी आतंकवादी आदि शब्दों से बदनाम कर रही हैं। किसान महापंचायत में दस हजार से अधिक किसानों को बुलाया गया है। जिसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बसे मेवाती किसान भाग लेंगे। महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा किसानों की भागेदारी के लिए गांव-गांव जाकर किसानों को न्यौता दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं होते और एमएसपी पर लिखित गारंटी नहीं मिलती है, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed