Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kirtan Darbar to be organised tomorrow at Gurdwara Maithan

Noida News: गुरुद्वारा माईथान में कीर्तन दरबार का आयोजन कल

Tue, 04 Nov 2025 02:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar to be organised tomorrow at Gurdwara Maithan
गुरुद्वारा माईथान में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर आयोजित कीर्तन दरबार के पोस्टर का विमोचन क - फोटो : Amar ujala
आगरा। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा माईथान और कलगीधर सदर बाजार में 5 नवंबर को कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा की ओर से आयोजित कीर्तन में रागी जत्थे गुरु की महिमा का बखान करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा माईथान में पोस्टर का विमोचन कर कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रधान कमलदीप सिंह और हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक गुरुद्वारा माईथान में कीर्तन दरबार आयोजित होगा। शुरुआत जसपाल सिंह आसा दी वार के कीर्तन से होगी। इसके उपरांत भाई विजेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह हाजिरी भरेंगे। लुधियाना के बलकार सिंह अपनी अमृतवाणी से संगत को निहाल करेंगे।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा माईथान आने वाले सभी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बीपी ऑयल मिल में की गई है। प्रकाश पर्व पर शाम का मुख्य दीवान गुरुद्वारा श्री कलगीधर सदर बाजार में आयोजित किया जाएगा। समागम के बाद दोनों गुरुद्वारों में लंगर का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव रविंद्र ओबराय ने बताया कि कीर्तनी जत्थे में बलकार सिंह के अलावा सदर गुरुद्वारा का हजूरी रागी जत्था व धर्म प्रचारक शिरकत करेंगे। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था माना मंडपम सदर में की गई है। इस मौके पर चेयरमैन परमात्मा सिंह अरोड़ा, बंटी ओबेरॉय, बबलू अर्शी, वीरेंद्र सिंह वीरे, बंटी ग्रोवर, रौनक अरोड़ा, प्रवीण अरोड़ा, सतविंदर सिंह, सनी अरोरा, रक्षपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed