{"_id":"5741801d4f1c1bb21569083b","slug":"kinnar-dead-after-accident-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, किन्नर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, किन्नर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 22 May 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे के 10 किलोमीटर पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के नजदीक शनिवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार एक किन्नर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो किन्नर और चालक घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के दिल्ली निवासी किन्नर नगमा, पलक और रेनू सेंट्रो से आगरा जा रहे थे। कार को चालक राकेश चला रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर क्षेत्र में पहुंचने पर 10 किमी पर चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे दूसरे वाहनों के चालकों ने हादसे की सूचना एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों को दी। एक्सप्रेसवे कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के अंदर से चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक किन्नर पलक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन