फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   kidnaped minor girl rescue

Noida News: पश्चिम बंगाल से अगवा किशोरी सकुशल बरामद

Tue, 02 Jun 2026 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
kidnaped minor girl rescue
पश्चिम बंगाल से अगवा किशोरी सकुशल बरामद
विज्ञापन

नोएडा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन और पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से अगवा की गई एक 15 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
एसीपी महिला सुरक्षा दीक्षा सिंह ने बताया कि सोमवार को एएचटीयू को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर थाना क्षेत्र से अपहृत एक किशोरी नोएडा में है। इस संबंध में पश्चिम बंगाल के हरिरामपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। सूचना के बाद एएचटीयू, मिशन मुक्ति फाउंडेशन और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान टीम बिसरख थानाक्षेत्र के गांव इटैडा स्थित झुग्गी में पहुंचकर तलाश शुरू की। किशोरी की तस्वीर को दिखाकर जब जानकारी ली गई तब पता चला कि किशोरी एक व्यक्ति के साथ इलाके में रह रही है और एक सोसाइटी में सफाई का काम करती है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने संबंधित सोसाइटी में पहुंचकर किशोरी और आरोपी को तलाश लिया। दोनों वहां काम करते हुए मिले। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) गौतमबुद्धनगर के समक्ष पेश किया। बाद में उसे पश्चिम बंगाल पुलिस के संरक्षण में सौंप दिया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed