फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Khatu Shyam's rakhi will adorn the brothers' wrists

Noida News: भाइयों की कलाई पर सजेगी खाटू श्याम की राखी

Mon, 28 Aug 2023 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam's rakhi will adorn the brothers' wrists
भाइयों की कलाई पर सजेगी खाटू श्याम की राखी
विज्ञापन

बाजारों में बढ़ी रौनक, खाटू श्याम और राधे-राधे लिखी राखियों का क्रेज



नोएडा। इस बार रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों की कलाई पर खाटू श्याम और राधे-राधे के नाम की राखियां सजेंगी। पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। यहां बहनों में खाटू श्याम और राधे-राधे की छाप की राखियों को खरीदने का क्रेज कुछ ज्यादा ही है। वहीं चंदन, रेशम धागा, कार्टून, वैदिक राखियों की मांग भी खूब है।
शहर के सेक्टर 18 स्थित अट्टा बाजार, सेक्टर-5 स्थित हरौला आदि बाजारों में इस वक्त राखियां ही राखियां नजर आ रही हैं। अट्टा बाजार में राखी की स्टॉल लगाने वाले महेश कुमार ने बताया कि अब लोग आरामदायक धागे की राखियां ज्यादा पसंद करते हैं। इसके साथ ही भगवान के नाम और चित्र वाली राखियां बहनों को आकर्षित कर रही हैं। इधर बाजारों में महिलाएं कपड़ों की भी जमकर खरीदारी कर रही हैं। मॉल, शोरूम और दुकानों पर खासा भीड़ है। साड़ी, सूट और लहंगों की मांग बढ़ गई है। सेक्टर 27 स्थित इंद्रा बाजार में कपड़ा विक्रेता सीपी गुप्ता ने बताया कि पर्व पर अच्छी-खासी दुकानदारी हो रही है।
विज्ञापन

-------------
यह है राखियों की कीमत
डिजाइन कीमत

राधे-राधे राखी 20 से 100 रुपये

खाटू श्याम राखी 20 से लेकर 500 रुपये
डोरीमोन राखी 10 से 50 रुपये
छोटा भीम राखी 10 से 50
--------------
बाजार में इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा अच्छी डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं। खाटू श्याम की राखियों की बिक्री अधिक हो रही है। इनकी कीमत 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप गायेल, दुकानदार
----



पर्व को लेकर सर्राफा बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। सोने चांदी की राखियां भी लोगों को भा रही हैं। कई लोग देवी-देवताओं की मूर्तियों वाली राखियां तो कई परंपरागत राखियां अधिक पसंद कर रहे हैं।

सुनील कुमार जैन, महासचिव, नोएडा ज्वैलर्स वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed