फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   kendriye vidhalye demand

मेडिकल कॉलेज चला गया, लेकिन केंद्रीय विद्यालय बनवाकर रहेंगे: संघर्ष समिति

Sun, 02 Nov 2025 04:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
kendriye vidhalye demand
- इंडरी खंड में केंद्रीय विद्यालय बनाने की मांग को लेकर हुई बैठक, पंचायत कर लेंगे बड़ा निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,नूंह। जिला को केंद्र सरकार ने एक केंद्रीय विद्यालय की सौगात दी है। जिसके नूंह मुख्यालय के पास सालाहेड़ी गांव में बनाने की कागजी कार्रवाई प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई। वहीं दूसरी और इस विद्यालय को इंडरी खंड़ के किसी गांव में बनाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। रविवार को इस विषय को लेकर इंड़री गांव के राजकीय कन्या विद्यालय में सर्व समाज संघर्ष समिति के नेतृत्व में लोगों ने एक अहम बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार व प्रशासन इसे इंडरी खंड के किसी गांव में नहीं बनाता है तो आंदोलन किया जाएगा।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इंडरी खंड में शिक्षा की सुविधाओं की लंबे समय से अत्यंत आवश्यकता महसूस की जा रही है, क्योंकि यह इलाका अब तक सरकार की अनेक योजनाओं से वंचित रहा है। इस मुद्दे को लेकर लोगों में रोष और निराशा भी देखने को मिली। उन्होंने यह भी कहा कि नूंह जिले के अन्य हिस्सों में सरकारी शैक्षणिक संस्थान पहले से मौजूद हैं, जबकि इंडरी खंड में ऐसी सुविधाओं का अभाव है, इसलिए यहां केंद्रीय विद्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इंडरी खंड़ के 42 गांवों में से किस स्थान पर इस विद्यालय की स्थापना की जाए, इसके लिए आगामी रूपरेखा के लिए 09 नवंबर को इंडरी के राजकीय कन्या विद्यालय में सुबह 11 बजे पुन: एक पंचायत बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चला गया, केंद्रीय विद्यालय नहीं जाने देंगे: लोगों ने कहा कि नल्हड़ में जो मेडिकल कॉलेज बना हुआ है, उसकी आधारशिला इंडरी में रखी गई थी, लेकिन मेवात के कुछ तथाकथित समाजसेवियों आंदोलन कर इस मेडिकल कॉलेज को इंडरी से उठाकर नल्हड़ ले गए, जहां आज उसकी बदहाल स्थिति किसी से छिपी नहीं है। इस मौके पर एडवोकेट जगदेव पंवार, हरबीर मास्टर, इनेलो नेता किशन नंबरदार, पंकज सरपंच, कृष्ण चौधरी, प्रमोद पंवार, मयूरीश ठाकुर, जितेंद्र नंबरदार, लवकुश, रविंद्र, शैलेन्द्र, विक्की, विवेक, प्रदीप कुमार एवं जगदीश सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article