फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal's soul resides in Vibhav: BJP

बिभव में बसती है केजरीवाल की आत्मा : भाजपा

Sat, 18 May 2024 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal's soul resides in Vibhav: BJP
सचदेवा ने कहा- पुराने रिश्ते भूलकर मालीवाल के चरित्र को धूमिल कर रहे सीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि केजरीवाल अपने दशकों पुराने रिश्ते को भूलकर साथी स्वाति मालीवाल के चरित्र को धूमिल कर रहे हैं। बिभव कुमार के गिरफ्तार होने से वह दिन दूर नहीं, जब केजरीवाल की राजनीति के कई गंदे पन्ने सार्वजनिक हो जाएंगे। बिभव को अपने ही घर में छुपाने से भी साफ हो गया है कि वे केजरीवाल से निजी तौर पर कितने करीब हैं। विभव एक ऐसा तोता हैं, जिनमें केजरीवाल की आत्मा बसती है।

सचदेवा ने कहा कि मालीवाल को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया समूहों में संपादित वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। मालीवाल वही हैं जो तीन महीने पहले ही मुख्यमंत्री की इतनी करीब थीं कि उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया गया। बेहतर होगा कि पुलिस तुरंत मुख्यमंत्री आवास की पूरी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले। मालीवाल पहली महिला नेता नहीं हैं जिन्हें केजरीवाल टीम ने बदनाम किया है या आरोप लगाया है। इससे पहले उन्होंने दिवंगत सहकर्मी संतोष कोली के अलावा किरण बेदी, शाजिया इल्मी और ऋचा पांडे के बारे में भी सवाल उठाए थे। मालीवाल के चरित्र को धूमिल जो पार्टी कर रही है, उसे दशकों पुराने संबंधों को स्पष्ट करने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article