फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal distributed liquor from door to door instead of water: Anurag

केजरीवाल ने पानी की जगह घर-घर शराब बांटने का काम किया : अनुराग

Sun, 22 Dec 2024 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal distributed liquor from door to door instead of water: Anurag
दिल्ली सरकार का रिपोर्ट कार्ड जीरो, बताने के लिए कुछ नहीं : विजेंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के मनोबल को उत्साहित करने की मुहिम में जुटी है। हर बूथ पर त्रिदेव सम्मेलन आयोजित कर भाजपा की सुशासन सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया जा रहा है। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में त्रिदेव सम्मेलन में शिरकत की। वहीं, अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र में दलित स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित हुआ।
इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को लूटने व अपने घरों को भरने का काम किया है। दिल्ली में जनता के कामों की कोई सुनवाई नहीं है, लेकिन इनके नेताओं की विलासिता में कोई कमी नहीं आई है। आप के राज में दिल्ली में माफिया हावी हैं। केजरीवाल ने पानी की जगह दिल्ली में घर-घर शराब बांटने का काम किया है। शराब घोटाले में एक के बाद एक आप के नेता हवालात जा चुके हैं। जिस पार्टी का आधार ही झूठ हो और जिसके नेता झूठ बोलने में माहिर हों, उनसे कोई क्या उम्मीद कर सकता है। बाबा साहेब ने संविधान देकर भारत के विकास को एक नई दिशा दी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने बाबा साहेब को कभी पसंद नहीं किया। इस स्थिति में एक अनुसूचित समाज का व्यक्ति कैसे आगे कैसे बढ़ सकता है।
विज्ञापन

इधर, रोहिणी में विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दस साल में आप ने भ्रष्टाचार से दिल्ली को बद से बदतर हालात में लाकर खड़ा कर दिया है। दिल्ली सरकार की नाकामी का खामियाजा लोग नारकीय जीवन के रूप में भुगत रहे हैं। दिल्ली सरकार का रिपोर्ट कार्ड जीरो है। केजरीवाल के पास एक भी कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है जिसे वे जनता को बता सकें। शराब के ठेके खुलवाने में माहिर आप सरकार ने करोड़ों रुपये का घोटाला किया और शिक्षा व स्वास्थ्य में नई-नई परियोजनाओं को बनाकर अधूरा छोड़ दिया। इस मौके पर मध्यप्रदेश की सांसद संध्या रे भी उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed