Hindi News
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Keep transparency in the purchase of produce, DMEO gave instructions to the arhtiyas and officers in the meeting
{"_id":"6151fef18ebc3efd5c0f1fd5","slug":"keep-transparency-in-the-purchase-of-produce-dmeo-gave-instructions-to-the-arhtiyas-and-officers-in-the-meeting-mewat-news-noi607148568","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपज खरीद में रखें पारदर्शिता, डीएमईओ ने बैठक में आढ़तियों और अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपज खरीद में रखें पारदर्शिता, डीएमईओ ने बैठक में आढ़तियों और अधिकारियों को दिए निर्देश
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Keep transparency in the purchase of produce, DMEO gave instructions to the arhtiyas and officers in the meeting
Link Copied
तावडू। नगर के मार्केट कमेटी कार्यालय में सोमवार को जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी (डीएमईओ) रामेहर जागलान ने मंडी के आढ़तियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आढ़तियों द्वारा बताई गई मंडी समस्याओं का तुरंत समाधान कराने के साथ फसल की सरकारी खरीद में पूरी पारदर्शिता लाने की बात कही। उन्होंने बताया कि एक अक्तूूबर से 15 नवंबर तक बाजरे की सरकारी खरीद तावडू मंडी में हैफेड और नूंह में हरियाणा भंडारण निगम द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल को अच्छी तरह साफ और सुखाकर जरूरी दस्तावेज साथ लाएं, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। किसान भाइयों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होने पर मंडी के गेट पर स्थित किसान सहायता केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
बैठक के दौरान मंडी यूनियन के प्रधान संजय गोयल, शाहिद, मुसद्दीलाल बंसल, सुनील गोयल, महेंद्र गर्ग, कालीचरण गोयल, राजकुमार सेवकिया के अलावा आढ़तियों ने मंडी परिसर में लाइट व्यवस्था दुरुस्त कराने, सड़कों के बीच में बने गड्ढे भरवाने और मंडी परिसर में घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने के लिए कैटल कैचर की समुचित व्यवस्था कराने सहित सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की। आढ़तियों ने बताया कि आढ़तों के पीछे घनी झाड़ियां होने से चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं। उन्हें साफ कराकर लाइट व्यवस्था के साथ चौकीदार की तैनाती की जाए। जिस पर जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी रामेहर जागलान ने मार्केट कमेटी सचिव मोहन जोयल को बंद पड़ी लाइटों को तुरंत सही कराने व आढ़तों के पीछे खड़ी झाड़ियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मंडी में चौकीदार की अतिरिक्त व्यवस्था के साथ पुलिस को पत्र लिख बाइक राइडर द्वारा गश्त बढ़ाने के लिए कहा। वहीं, मंडी में पेयजल व्यवस्था के साथ शौचालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने फसल की सरकारी खरीद और तुलाई में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की संतुष्टि के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटे का इस्तेमाल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।