फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kasturba students showed their strength in competitions

Noida News: प्रतियोगिताओं में कस्तूरबा की छात्राओं ने दिखाया दम

Tue, 28 Jul 2026 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Kasturba students showed their strength in competitions
मलकपुर स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं की खल प्रतियोगिताएं शुरू हुई।
यमुना सिटी (संवाद)। बेटियों को खेलकूद में आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) की छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता मलकपुर स्टेडियम में शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में केजीबीवी दादरी, दनकौर और जेवर की छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की शुरूआत जिलाधिकारी मेधा रूपम और बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने फीता काटकर कराई। डीसी बालिका शिक्षा विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने बेटियों का परिचय जानकर उनका उत्साह बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। प्रतियोगिता में तीनों केजीबीवी की छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा 200, 400 और 600 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। जिला व्यायाम शिक्षक सतीश नागर ने टॉस कराकर सबसे पहले जेवर और दनकौर की टीमों के बीच मुकाबला कराया। इसके बाद विजेता टीम का फाइनल मुकाबला दादरी की टीम से हुआ। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित छात्राएं अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। मंडल स्तर पर सफल होने वाली छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता का संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आशीष नागर, कुलदीप नागर और जगवीर शर्मा ने किया। इस दौरान बालिका शिक्षा नोडल अनामिका शर्मा, ज्योतिर्मयी पांडे, अर्चना पांडे, तीनों विद्यालय की वार्डन और व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed