फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kasganj: The temple of Mata Chamunda Devi is 124 years old, and it is believed that the feet emerge from the roots of the Peepal tree.

कासगंज : 124 साल पुराना है माता चामुंडा देवी का मंदिर, पीपल की जड़ में चरण निकलने की है मान्यता

Mon, 22 Sep 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 22 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kasganj: The temple of Mata Chamunda Devi is 124 years old, and it is believed that the feet emerge from the roots of the Peepal tree.
कासगंज में नवरात्र पर्व को लेकर चामुंडा माता मंदिर में सजावट करते कारीगर। संवाद - फोटो : कासगंज में नवरात्र पर्व को लेकर चामुंडा माता मंदिर में सजावट करते कारीगर। संवाद
कासगंज। माता चामुंडा मंदिर 124 साल पुराना है। यह मंदिर तरौरा वाली माता के नाम से भी प्रसिद्ध है। मान्यता है कि पीपल की जड़ में माता चामुंडा के चरण निकलने के बाद मंदिर की स्थापना की गई। यह मंदिर काफी भव्य रूप ले चुका है। नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं लोगों का मानना है कि यहां मनोकामना पूर्ण होती है। यहां और भी देवी देवताओं की मूर्तियां हैं।
विज्ञापन

यहां है स्थित
मंदिर फोरलेन मार्ग पर इस्माइलपुर रोड एवं अशोक नगर के मध्य स्थित है। बस स्टैंड से मंदिर की दूरी आधा किमी है। रेलवे स्टेशन से मंदिर लगभग डेढ़ किमी दूर है। मंदिर के लिए शहर के लोग बिलराम गेट चौराहा, गली माता चामुंडा मंदिर, सोरों गेट अंबेडकर तिराहा आदि मार्गों से होकर जाते हैं।
विज्ञापन



माता चामुंडा के दरबार से कोई भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। सच्चे मन से माता से मांगी गई मन्नत अवश्य पूरी होती है। नवरात्र के दिनों में दूर-दराज के क्षेत्र से भक्त आकर पूजा करते हैं। -अनेक पाल सिंह, पुजारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed