फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kakori bus accident: NHAI imposed a fine of Rs 2 crore on contractor and Rs 50 lakh on engineer

काकोरी बस हादसा : एनएचएआई ने ठेकेदार पर दो करोड़, इंजीनियर पर 50 लाख का जुर्माना लगाया

Sat, 13 Sep 2025 02:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Kakori bus accident: NHAI imposed a fine of Rs 2 crore on contractor and Rs 50 lakh on engineer
बृहस्पतिवार रात हुए रोडवेज बस हादसे की फाइल तस्वीरें।  - फोटो : आर्काइव
लखनऊ। काकोरी के टिकैतगंज के पास बृहस्पतिवार की शाम रोडवेज बस के खाई में पलटने और पांच लोगों की मौत के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यस्थल पर लापरवाही बरतने पर कार्यदायी एजेंसी के ठेकेदार पर दो करोड़ एवं एनएचएआई के निर्माण स्थल के निगरानी इंजीनियर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कर्नल शरद चंद सिंह के अनुसार घटना को देखते हुए लखनऊ-हरदोई राज्यमार्ग के सेफ्टी ऑडिट के भी निर्देश दिए गए हैं। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर कार्य स्थल की कमियों को दूर किया जाएगा। इससे भविष्य में हादसे रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह घटनास्थल का एनएचएआई की टीम ने मौका-मुआयना भी किया है। टीम ने निरीक्षण में तमाम खामियां पाई हैं। इसके लिए ठेकेदार एवं निगरानी करने वाले इंजीनियर पर जुर्माना ठोका गया है। एनएचएआई को जब पता चला कि हादसे में सभी मृतक साइट स्थल के ही कर्मचारी थे तो साइट पर बड़ी लापरवाही बरते जाने का अहसास भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के अंदर चर्चा ये भी है कि ठेकेदार से दो करोड़ जुर्माने की वसूली तो उसके बिल भुगतान से संभव है, मगर प्रोजेक्ट इंजीनियर से 50 लाख रुपये जुर्माने की वसूली कैसे होगी, ये बड़ा सवाल है।

बृहस्पतिवार रात हुए रोडवेज बस हादसे की फाइल तस्वीरें। 

बृहस्पतिवार रात हुए रोडवेज बस हादसे की फाइल तस्वीरें। - फोटो : आर्काइव

बृहस्पतिवार रात हुए रोडवेज बस हादसे की फाइल तस्वीरें। 

बृहस्पतिवार रात हुए रोडवेज बस हादसे की फाइल तस्वीरें। - फोटो : आर्काइव

बृहस्पतिवार रात हुए रोडवेज बस हादसे की फाइल तस्वीरें। 

बृहस्पतिवार रात हुए रोडवेज बस हादसे की फाइल तस्वीरें। - फोटो : आर्काइव

बृहस्पतिवार रात हुए रोडवेज बस हादसे की फाइल तस्वीरें। 

बृहस्पतिवार रात हुए रोडवेज बस हादसे की फाइल तस्वीरें। - फोटो : आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed