फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jurassic park clash between rajinikanth movie kaala in cinema house noida

बॉक्स ऑफिस पर 7 जून को होगा घमासान, जुरासिक वर्ल्ड के डायनासोर भिडेंगे रजनीकांत की काला से

Fri, 01 Jun 2018 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 01 Jun 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
jurassic park clash between rajinikanth movie kaala in cinema house noida
rajnikant
यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया की फिल्म जुरासिक वर्ल्ड : फालन किंगडम अब 7 जून को भारत में रिलीज होने वाली है। जुरासिक वर्ल्ड सीरीज की ये दूसरी फिल्म गुरुवार को 2300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की जा रही है। इस फिल्म को अमेरिकी में रिलीज (22 जून) से दो सप्ताह पहले भारत में प्रदर्शित किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म काला के साथ जुरासिक वर्ल्ड : फॉलन किंगडम  का सीधा टकराव इसलिए होगा कि दोनों ही फिल्में एक ही तारीख को रिलीज हो। जुरासिक वर्ल्ड रू फॉलन किंगडम अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।
विज्ञापन


जे.ए. बायोना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में क्रिस प्रैट और ब्रिस डलास हॉवर्ड क्रमशः ओवेन और क्लेयर के रूप में जुरासिक वर्ल्ड से अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। 1993 में रिलीज हुई जुरासिक पार्क सीरीज की फिल्म पहली फिल्म के सबसे पसंदीदा कैरेक्टर में से एक अभिनेता जेफ गोल्डब्लम को जुरासिक वर्ल्ड रू फॉलन किंगडम  में डॉ इयान मैल्कम के रूप में वापसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल 1993 में रिलीज हुई जुरासिक पार्क सीरीज की पहली फिल्म की 25 वीं वर्षगांठ भी है। इसके अलावा एक खास बात ये भी है कि इसमें गोल्डब्लम और प्रसिद्ध निर्देशक/निर्माता स्टीवन स्पीलबर्ग का पुनर्मिलन हो रहा है, जिन्होंने जुरासिक पार्क का निर्देशन किया और अब वे जुरासिक वर्ल्ड रू फॉलन किंगडम  के कार्यकारी निर्माता है।
 
यह फिल्म पिछली फिल्म से तीन साल बाद शुरू होती है, जहां थीम पार्क और लक्जरी रिजॉर्ट जुरासिक वर्ल्ड को डायनासोर ने नष्ट कर दिया गया था। द्वीप इस्ला नुबलर अब मनुष्यों द्वारा त्याग दिया गया है, जबकि जीवित डायनासोर जंगलों में खुद राज करते हैं। जब द्वीप के निष्क्रिय ज्वालामुखी में गर्जन शुरू होता है, ओवेन (क्रिस प्रैट) और क्लेयर (ब्रिस डलास हावर्ड) विलुप्त होते और शेष डायनासोर को बचाने के अभियान पर निकल पड़ते हैं।

ओवेन जंगल से गायब शिकारी पक्षी ब्लू की खोज के लिए निकलता है, क्लेयर का ये मिशन प्राणियों के प्रति सम्मान है और वह इसे ही अपना मिशन बना लेता है। लेकिन, इस अस्थिर द्वीप पर उनके पहुंचते ही लावा की बारिश शुरू हो जाती है, उनका मिशन इस षड़यंत्र को उजागर करता है कि पूरा प्लेनेट खतरनाक क्रम में वापसी कर सकता है जो प्रागैतिहासिक काल से नहीं देखा गया था। 

सिनेमा के इतिहास में यह सबसे ज्यादा लोकप्रिय और सफल सीरीज में से एक कही जाने वाली आश्चर्य, रोमांच और थ्रिल के साथ यह फिल्म में नया घटनाक्रम, पसंदीदा कैरेक्टर और डायनासोर की वापसी के साथ नई नस्लों के आश्चर्यजनक और भयानक दृश्य जो पहले कभी नहीं देखे गए। 

जुरासिक वर्ल्ड : फॉलन किंगडम  पिछली सभी फिल्मों की तुलना में ज्यादा एडवेंचरस होने का वादा करती है। फिल्म की प्रीक्वेल जुरासिक वर्ल्ड जो 2015 में रिलीज हुई थी, उसने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 147 करोड़ का बिजनेस किया था जो भारत में टॉप-5 हॉलीवुड फिल्मों में से एक है।


जुरासिक वर्ल्ड : फॉलन किंगडम के सितारे प्रैट और हावर्ड के साथ एक्सीक्यूटिव प्रोड्यूसर स्टीवन स्पीलबर्ग और कॉलिन ट्रेवोरो इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं। इनके साथ को-स्टार हैं जेम्स क्रॉमवेल, टेड लेविन, जस्टिस स्मिथ, गेराल्डिन चौपलिन, डेनिएला पेंडा, टोबी जोन्स, राफे स्पैल और इसाबेला सेरमोन हैं, जबकि बीडी वोंग और जेफ गोल्डब्लम अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। रोमांच के लिए तैयार हो जाइए, 7 जून को नया एडवेंचर रिलीज हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed