फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Junaid got gold medal in Race walk competition

जुनैद ने रेस वॉक प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Sat, 29 Feb 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Junaid got gold medal in Race walk competition
तावडू। पचगांवा गांव निवासी जुनैद ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में चल रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता की रेस वॉक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जुनैद मंगलौर विश्वविद्यालय कर्नाटक में प्रथम वर्ष बीए के छात्र हैं। जुनैद की इस सफलता को लेकर ग्रामीणों सहित इलाके में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गांव पचगांवा निवासी जुनैद ने बताया कि गत 28 फरवरी से तीन दिवसीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी 2020 प्रतियोगिता शुरू हुई थी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलो का आयोजन किया जा रहा है। उसने रेस वाक 20 किलोमीटर प्रतियोगिता में अपना दम दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीता है। जुनैद बताते है कि रेस वॉक 20 किलोमीटर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए बीते साल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 8 बेहतर खिलाड़ियों का विभिन्न विश्वविद्यालयों से चयन किया गया था। जिनमें मंगलौर विश्वविद्यालय कर्नाटक की ओर से उन्हें चुना गया था। इन सभी खिलाड़ियों के बीच शनिवार को रेस वॉक प्रतियोगिता हुई थी।
विज्ञापन

जिसमें उन्होंने अच्छे प्रदर्शन व अपने कोच की मेहनत के चलते प्रथम स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल जीतकर अपने क्षेत्र व पिछड़े मेवात इलाके का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर एमडीयू यूनिवर्सिटी रोहतक के हरदीप व तीसरे स्थान पर गोरखपुर यूनिवर्सिटी के नीरज रहे। जुनैद पहले भी रेस वाक प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत चुके और फिलहाल वह भारतीय एथलेटिक्स टीम के सदस्य के रूप में पटियाला कैं प में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed