फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Journalism is the voice of democracy: Rekha Gupta

लोकतंत्र की आवाज है पत्रकारिता : रेखा गुप्ता

Sun, 16 Nov 2025 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Journalism is the voice of democracy: Rekha Gupta
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मुख्यमंत्री ने मीडिया जगत को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया जगत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्र और तथ्य आधारित पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है।


पत्रकारिता लोकतंत्र की आवाज है जो जनहित के मुद्दों को सामने लाकर शासन को जवाबदेह बनाती है। पत्रकारिता सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति समर्पण और सेवा का काम है जिसमें साहस और ईमानदारी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। सूचना के इस तेज दौर में पत्रकार दिन-रात मेहनत कर लोगों तक सही और भरोसेमंद खबर पहुंचाते हैं। वहीं, उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आज दुष्प्रचार, अफवाह और गलत सूचनाओं का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी पहले से कहीं ज्यादा हो जाती है कि वे तथ्यों को जांचकर ही जानकारी दें ताकि समाज को सही दिशा मिले। मीडिया शासन और जनता के बीच जरूरी सेतु है। उन्होंने आशा जताई कि आगे भी पत्रकार पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed