फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Joint meeting of Academic and Corporate Advisory Board concluded

Noida News: अकादमिक एवं कॉर्पोरेट एडवाइजरी बोर्ड की संयुक्त बैठक संपन्न

Sun, 31 May 2026 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Joint meeting of Academic and Corporate Advisory Board concluded
ग्रेटर नोएडा के आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट में आयोजित अकादमिक एवं कॉर्पोरेट एडवाइजरी बोर्ड बैठक का 
फोटो --
विज्ञापन


शैक्षणिक उत्कृष्टता, उद्योग-अकादमिक सहयोग और छात्र विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में शनिवार को अकादमिक एडवाइजरी बोर्ड एवं कॉर्पोरेट एडवाइजरी बोर्ड की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा जगत और कॉर्पोरेट क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों, उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारियों तथा संस्थान के नेतृत्व ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संस्थान की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करना और भविष्य की विकास रणनीतियों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त करना था। इस दौरान पाठ्यक्रम नवाचार, उद्योग आधारित शिक्षण, कौशल विकास, शोध एवं नवाचार, छात्र विकास, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट, अंतरराष्ट्रीय सहयोग तथा डिजिटल शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि संस्थानों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार अपने पाठ्यक्रमों को समय-समय पर अद्यतन करना चाहिए ताकि छात्र रोजगार बाजार की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed