{"_id":"62be0f8c1873fc1ee44988e2","slug":"johnson-the-operator-of-the-riviera-valley-casino-absconded-noida-news-noi657079974","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवेरिया वैली कसीनो का संचालक जॉनसन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवेरिया वैली कसीनो का संचालक जॉनसन फरार
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संदीप वर्मा)। घरबरा स्थित रिवेरिया वैली गेस्ट हाउस में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे पब और कसीनो का संचालक चीन का नागरिक जॉनसन (असली नाम हिझुआंग-झुआंग) था। उसी ने गेस्ट हाउस के मालिक मनीष नागर से एग्रीमेंट किया था। जांच एजेंसियां उसे इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड बता रही हैं। वह जू फाई और रवि कुमार नटवरलाल का मुख्य पार्टनर था। गेस्ट हाउस में 18 दिन बिताकर लौट रहे चीन के दो नागरिकों के नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार होने के बाद वह फरार हो गया था। एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी है।
जॉनसन (27) चीन के हुबेई प्रांत का निवासी है। वह वीजा में हेरफेर कर अवैध रूप से ग्रेनो में छुपे चीन के नागरिक जू फाई का ममेरा भाई है। उसने भी भारत में अपना नाम बदलकर जॉनसन नाम रख लिया था। जांच एजेंसियों के अनुसार रवि और जू फाई ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर रहते थे। वहीं, जॉनसन गेस्ट हाउस में गर्लफ्रेंड के साथ रहता था। दोनों मिलकर रिवेरिया वैली गेस्ट हाउस, पब-बार और कसीनों का संचालन करते थे। जांच में यह बात सामने आई है कि जॉनसन के अलावा रवि का पर्सनल सेक्रेटरी अशोक भी गेस्ट हाउस में आने वाले विदेशी मेहमानों को अय्याशी का सामान मुहैया कराता था। एसटीएफ फरार अशोक की तलाश में जुटी है।
बॉर्डर से निकलने की फिराक में जॉनसन
जांच एजेंसियों के मुताबिक जॉनसन का वीजा खो गया था। वह बिना वीजा के ही फरार है। वह किसी तरह से बॉर्डर पार कर चीन या नेपाल पहुंचने की फिराक में है। जांच में यह बात सामने आई है कि जू फाई की तरह जॉनसन की गर्लफ्रेंड पूर्वोत्तर निवासी युवती है। वह भी गर्लफ्रेंड के जरिए कई बैंक खाते संचालित करता था। अलग-अलग खातों के जरिए रकम विदेश भेजी जाती थी।
विज्ञापन
एसटीएफ ने रवि और पुष्पेंद्र से की पूछताछ
एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को रवि और उसके साथी पुष्पेंद्र से पूछताछ की है। एसटीएफ रवि के मोबाइल और लैपटॉप की बरामदगी के प्रयास के लिए पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि लैपटॉप की बरामदगी के लिए पुलिस रवि को जल्द चंडीगढ़ ले जा सकती है।