{"_id":"63f4deeee17388a9b0047958","slug":"jnu-seat-cat-score-in-mba-will-get-from-the-merit-of-group-discussion-noida-news-c-340-1-del1004-6217-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू : एमबीए में सीट कैट स्कोर\nसमूह परिचर्चा की मेरिट से मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू : एमबीए में सीट कैट स्कोर समूह परिचर्चा की मेरिट से मिलेगी
विज्ञापन
दो वर्षीय प्रोग्राम में दाखिले के लिए 15 मार्च तक करें आवेदन
एनईपी 2020 की सिफारिशों के तहत पाठ्यक्रम तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-25 के लिए फुल टाइम दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सिफारिशों के तहत मैनेजमेंट प्रोग्राम का पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। एमबीए छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप की सुविधा भी मिलेगी। दाखिले के लिए कैट- 2021 का मेरिट स्कोर अनिवार्य पात्रता नियम है। इसके आधार पर आगे समूह परिचर्चा (ग्रुप डिस्कशन) के 70 फीसदी, निजी साक्षात्कार( पर्सनल इंटरव्यू) के 10 फीसदी और कैट स्कोर मेरिट से 20 फीसदी का वैटेज मिलेगा।
कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री डी पंडित ने बताया कि आगामी सत्र के लिए अटल बिहारी वाजपेयी प्रबंधन और उद्यमिता संस्थान( एबीवीएसएमई) में दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम के पांचवें बैच में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम एक पेशेवर प्रोग्राम है। जेएनयू के अन्य प्रोग्राम की तुलना में दाखिला, फीस और पाठ्यक्रम समेत अन्य नीतियां अलग से निर्धारित की जाती हैं। इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातक डिग्री में 50 फीसदी और एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के छात्रों को 45 फीसदी अंक होने जरूरी है। इसके अलावा स्नातक डिग्री प्रोग्राम के अंतिम वर्ष के छात्र भी ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र भर सकते हैं, लेकिन दाखिले से पहले उन्हें अपने सर्टिफिकेट समेत अन्य दस्तावेज जमा करने अनिवार्य हैं। ऑनलाइन दाखिले आवेदन पत्र के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को दो हजार रुपये और आरक्षित वर्ग के छात्रों को एक हजार रुपये की फीस निर्धारित की गयी है। छात्र अधिक जानकारी के लिए जेएनयू की अधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in/abvsme-MBAcourses पर सर्च कर सकते हैं।
-- -- -- -
पढ़ाई के साथ ही कैंपस प्लेसमेंट :
कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री डी पंडित के मुताबिक, कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों को अमेजान, नाबार्ड, एक्सिस बैंक, एक्सिस कॉरपोरेट, जीई हेल्थकेयर, आईटीसी लिमिटेड, केपीएमजी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड, नौकरीडॉटकॉम, सोमानी सेरामिक्स लिमिटेड आदि कंपनियों में रोजगार मिला है।
विज्ञापन
-- --
मार्केट डिमांड से कंपनियां कराएंगी रूबरू
दो वर्षीय मैनेजमेंट प्रोग्राम की पढ़ाई के दौरान ही विभिन्न कंपनियां कैंपस में आकर छात्रों को मार्केट डिमांड से भी रूबरू करवाती हैं। वर्कशाप, सेमिनार, समूह परिचर्चा कराई जाती है। इसके लिए उद्यमी, नौकरशाह, पॉलिसी तैयार करने वाले विशेषज्ञ आकर छात्रों को विभिन्न जानकारियां मुहैया करवाते हैं। छात्रों को पाठ्यक्रम के तहत किताबी पढ़ाई के साथ-साथ प्रबंधकीय और उद्यमिता कौशल में भी तैयार किया जाता है।
-- --
चार सेमेस्टर में 80 क्रेडिट होने अनिवार्य:
दो वर्षीय डिग्री प्रोग्राम में कुल चार सेमेस्टर होंगे। इसमें कम से कम 80 क्रेडिट और अधिक से अधिक 120 क्रेडिट होने अनिवार्य हैं। प्रति सेमेस्टर 20 क्रेडिट लेने जरूरी होंगे। गर्मियों में समर इंटर्नशिप पेपर और प्रोजेक्ट पेपर अनिवार्य रहेगा, जिसमें दो-दो क्रेडिट मिलेंगे।