{"_id":"64d4f5f095218bd11e07bb25","slug":"jharkhand-bjp-leaders-son-four-arrested-noida-news-c-1-gnd1002-807260-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: झारखंड के भाजपा विधायक के बेटे से मारपीट, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: झारखंड के भाजपा विधायक के बेटे से मारपीट, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
रायपुर के पीजी में वारदात, एमिटी विश्वविद्यालय में पढ़ता है पीड़ित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। झारखंड के धनबाद के भाजपा विधायक के एमिटी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले बेटे के साथ चार युवकों ने बुधवार रात मारपीट की। रायपुर स्थित पीजी में हुई मारपीट के बाद कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो छात्र हैं। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।
धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा का बेटा आदित्य नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता है और रायपुर के पीजी में रहता है। बुधवार रात आदित्य व अन्य युवक पीजी में थे, तभी भानू चौहान, श्रवण चौहान, सागर चौहान और संचित से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद चारों युवकों ने आदित्य के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आदित्य को कोई गंभीर चोट नहीं है। प्राथमिक उपचार सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल में कराया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ था। मारपीट के दो आरोपी एमिटी में ही पढ़ाई करते हैं और दो युवक स्थानीय हैं।