फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewellery, mobile phone and cash stolen after breaking into house

Noida News: मकान में नकब लगाकर जेवर मोबाइल फोन व नकदी चोरी

Sun, 21 Sep 2025 12:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Jewellery, mobile phone and cash stolen after breaking into house
मैगलगंज। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाईकुआं के मजरा बीरमपुर निवासी हजारी के बेटे छोटे के मकान में शुक्रवार की रात नकब लगाकर चोरी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शोर होने पर रात करीब दो बजे घटना की जानकारी हुई। मौके पर गए तो जानकारी हुई कि गांववासी छोटे के मकान की दीवार में नकब लगाकर चोर घर में घुसे। कमरे में रखा एक बक्सा साथ ले गए। अन्य बक्से में रखे महिलाओं के जेवरात, कपड़े व नकद निकालकर ले गए। छोटे ने बताया कि 60 हजार रुपये नकद, एक मोेबाइल फोन व जेवरात चोरी हुए हैं। सूचना पर मौका मुआयना के लिए गए हल्का इंचार्ज ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सुबह खोजबीन की तो मकान से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में खाली बक्सा मिला। मैगलगंज कोतवाली प्रभारी रविंद्र कुमार पांडे ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। कुछ सबूत मिले हैं। जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed