फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen by uprooting the roof net

Noida News: छत का जाल उखाड़ लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

Sat, 19 Sep 2026 05:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen by uprooting the roof net
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के पुराना कटहेरा रोड पर चोरों ने दिनदहाड़े मकान की छत का जाल उखाड़कर 14 तोले सोने के जेवरात, एक किलो चांदी और 65 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। पीड़ित का आरोप है कि घटना के चार दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसे कोतवाली के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
पुराना कटहेरा रोड निवासी शमीम अहमद ने बताया कि उनकी पत्नी अध्यापिका हैं, जबकि वह एक कंपनी में काम करते हैं। 15 सितंबर की सुबह उनकी पत्नी स्कूल चली गईं। करीब नौ बजे वह भी ड्यूटी पर चले गए। घर पर ताला लगा था। इसी दौरान चोर छत का जाल उखाड़कर घर में दाखिल हुए और अलमारी के लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

दोपहर में स्कूल से लौटने पर उनकी पत्नी को छत का जाल उखड़ा और अलमारी के लॉकर टूटे मिले। घर से सामान गायब देखकर उन्होंने परिजनों को सूचना दी। चोरों के छत से उतरने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed